छठ मइया के जयकारों से गूंजा दिल्ली-NCR, उगते सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में छठ महापर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। मंडावली, फरीदाबाद, नोएडा ...और पढ़ें

छठ मइया के जयकारों से गूंजा दिल्ली-NCR ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में छठ महापर्व का अंतिम दिन।
उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे श्रद्धालु।
मंडावली, फरीदाबाद, नोएडा, रेवाड़ी में उत्साह।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में छठ महापर्व के अंतिम दिन उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालु खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं।
इस महापर्व में अन्य लोग भी हिस्सा ले रहे हैं। इन लोगों के चेहरे पर भी उत्साह और उमंग का संगम देखने को मिल रहा है। आइए ,आगे जानते हैं कि किस इलाके में कैसे लोगों ने छठ का त्योहार मनाया?

यह पूर्वी दिल्ली के मंडावली क्षेत्र का इलाका है, जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उगते सूरज को अर्घ्य देने पहुंचे। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं के चेहरे पर एक अलग प्रकार की खुशी देखने को मिल रही है।

वहीं, दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य देने पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आएं।

सेक्टर 21 नोएडा स्टेडियम के घाट पर भी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने श्रद्धालु पहुंचे। यहां पर भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। सभी श्रद्धालु आस्था की गंगा में डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं, छठ महापर्व के अंतिम दिन रेवाड़ी में भी उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। नई अनाजमंडी में सुबह के समय एक ओर धार्मिक भजनों पर कलाकार मंच पर प्रस्तुति दे रहे हैं, तो बच्चे आतिशबाजी कर रहे हैं। व्रती सूर्योदय की प्रतीक्षा में कृत्रिम घाट के किनारे बैठे हैं। अभी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।