विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE दे रहा छात्रों को हुनर दिखाने का मौका, दिल्ली में आयोजित हो रहा स्किल एक्सपो; जानें पंजीकरण की अंतिम तिथि

Published: Sun, 15 Nov 2026 07:12 PM (IST)

दिल्ली में सीबीएसई 2026-27 शैक्षणिक सत्र में स्किल एक्सपो और गाइडेंस फेस्टिवल आयोजित करने जा रहा है। जिससे छात्रों को किताबी ज्ञान से हटकर व्यावहारिक कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. छात्रों को किताबी ज्ञान से हटकर कौशल प्रदर्शन का अवसर।

  2. दिल्ली में दो स्थानों पर होगा स्किल एक्सपो आयोजन।

  3. करियर मार्गदर्शन और भविष्य के विकल्पों की जानकारी मिलेगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। किताबी पढ़ाई और परीक्षा के अंकों से आगे बढ़कर अब छात्रों को अपने हुनर और व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्किल एक्सपो और गाइडेंस फेस्टिवल आयोजित करने जा रहा है।

इसका उद्देश्य छात्रों को केवल सैद्धांतिक शिक्षा तक सीमित रखने के बजाय उन्हें कौशल आधारित सीखने, रचनात्मक सोच और भविष्य की रोजगारपरक संभावनाओं से जोड़ना है।

CBSE की ओर से अधिसूचना जारी

सीबीएसई  की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में दो अलग-अलग क्षेत्रों में स्किल एक्सपो आयोजित किए जाएंगे। पहला आयोजन 25 नवंबर को वसंत विहार स्थित स्कूल में और दूसरा आठ दिसंबर को पीतमपुरा स्थित स्कूल में होगा। इन आयोजनों में छात्र अपनी प्रतिभा, कौशल आधारित परियोजनाओं और रचनात्मक गतिविधियों का प्रदर्शन कर सकेंगे।

एक्सपो में गाइडेंस फेस्टिवल का भी होगा आयोजन

एक्सपो के साथ गाइडेंस फेस्टिवल भी आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से छात्रों को आगे की पढ़ाई, विभिन्न पाठ्यक्रमों और कौशल विकास से जुड़े विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। इससे छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप भविष्य की दिशा चुनने में मदद मिलेगी।

सीबीएसई ने इसमें भाग लेने के इच्छुक स्कूलों के लिए पंजीकरण की समयसीमा भी निर्धारित की है। पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के स्कूलों को 20 नवंबर और पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र के स्कूलों को 23 नवंबर तक पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए बोर्ड ने आनलाइन लिंक जारी किया है।

यह भी पढ़ें- फर्जी IPS अधिकारी बनकर ठगे 71 लाख रुपये, दिल्ली पुलिस ने दो युवतियों समेत तीन को दबोचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।