विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीबीएसई ने बढ़ाई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी लेने की तारीख, तकनीकी दिक्कतों के चलते उठाया कदम

Published: Fri, 22 May 2026 04:17 PM (IST)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की ...और पढ़ें

बोर्ड ने शुक्रवार को जारी सर्कुलर में बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 24 मई 2026 कर दिया गया है।

बोर्ड ने शुक्रवार को जारी सर्कुलर में बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 24 मई 2026 कर दिया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बोर्ड ने शुक्रवार को जारी सर्कुलर में बताया कि सीबीएसई वेबसाइट पर पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक ट्रैफिक और अनधिकृत हस्तक्षेप के प्रयासों के कारण तकनीकी बाधाएं उत्पन्न हो रही थीं। ऐसे में किसी भी छात्र को असुविधा न हो, इसके लिए यह फैसला लिया गया है।

सीबीएसई के अनुसार, पहले स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 24 मई 2026 कर दिया गया है।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त होने के बाद छात्रों को सत्यापन, अंक सुधार या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने हेतु दो दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे बढ़ाई गई समयसीमा का लाभ उठाते हुए समय पर आवेदन करें।

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि पहले जारी सभी नियम और शर्तें यथावत लागू रहेंगी।

यह भी पढ़ें- सीबीएसई 9th क्लास थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूला 1 जुलाई से होगा लागू, क्या है भाषा चुनने का विकल्प और किसे मिलेगी छूट, पढ़ें सभी सवालों के जवाब

यह भी पढ़ें- सीबीएसई ने छात्रों को दी बड़ी राहत: असंतुष्ट छात्र देख सकेंगे स्कैन कॉपी, पुनर्मूल्यांकन का मौका

यह भी पढ़ें- CBSE Class 12 Result 2026: OSM पर उठे विवादों पर सीबीएसई ने कही ये बड़ी बात, री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन इस डेट से शुरू