Inquiry के नाम पर डील! MCD के DC-AO ने लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर से मांगी चार लाख की रिश्वत, CBI ने गिरफ्तार किया
सीबीआइ ने दिल्ली नगर निगम के शाहदरा नॉर्थ जोन में बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा और ऑडिट ...और पढ़ें

रिश्वत मांगने के आरोप में एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर व एओ CBI हिरासत में। (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शाहदरा नॉर्थ जोन में दिल्ली नगर निगम के एक लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर से चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआइ ने बड़ी कार्रवाई की है।
मामले में डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा और ऑडिट ऑफिसर (एओ) दिव्यांशु गौतम को देर रात गिरफ्तार कर लिय। यह मामला पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं विंग का है।
देर रात हिरासत में लिया
जानकारी के अनुसार, लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर मुकेश के खिलाफ एक इंक्वायरी चल रही थी। आरोप है कि इसी जांच के दौरान डिप्टी कमिश्नर और एओ ने मामले को प्रभावित करने के लिए चार लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। इस पर मुकेश ने सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई।

कर्नल अभिषेक मिश्रा डिप्टी कमिश्नर। जागरण
शिकायत के आधार पर सीबीआइ ने जांच शुरू की और देर रात कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल सीबीआइ मामले की आगे जांच कर रही है और रिश्वत मांगने से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
दिल्ली नगर निगम में भ्रष्टाचार पर सवाल
दिल्ली नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हाल के दिनों में शाहदरा साउथ जोन में ही एक सहायक अभियंता (एई) को ठेकेदार से रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआइ ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मोदी सरकार करप्शन करने वालों को छोड़ेगी नहीं। जो भी अधिकारी करप्शन में लिप्त है और वह कितने बड़े पद पर हो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
संदीप कपूर, अध्यक्ष , पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति
