विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पुलिस फिर शर्मसार, 2 लाख की डील के बाद 70 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ASI; CBI का एक्शन

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:20 PM (IST)

दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने भलस्वा डेरी थाने के एक एएसआई को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। फोटो:आर्काइव

दिल्ली पुलिस एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। फोटो:आर्काइव

HighLights

  1. सीबीआई ने दिल्ली पुलिस एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा।

  2. भलस्वा डेरी एएसआई 70 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।

  3. राहत देने के लिए दो लाख रुपये रिश्वत की मांग।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। लाख कोशिशों के बावजूद दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। साइबर थानों का और भी बुरा हाल है।

ताजा मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कार्रवाई करते हुए भलस्वा डेरी थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

रिश्वत लेते पकड़े जाने पर पुलिस विभाग ने भी इसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।

दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर 17 नवंबर को की गई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त एएसआई ने एक मामले में राहत देने और उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार न करने की एवज में दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की गोपनीय जांच की।

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी एएसआई ने अनुचित लाभ के रूप में दो लाख रुपये मांगे थे और जांच में मदद करने के नाम पर पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेने पर सहमति जताई थी।

70 हजार रुपये लेते सीबीआई ने दबोचा

इसके बाद, सीबीआई ने 17 नवंबर को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 70 हजार रुपये लेते हुए दबोच लिया। उसके कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- माता-पिता की आंखों के सामने सोफे पर जिंदा जला 9 साल का मासूम; पूर्वी दिल्ली में दिल दहला देने वाला हादसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।