विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के रिंग रोड पर धूल-कचरे ने खोली सफाई के दावों की पोल, 25 में 17 सड़क पट्टियों पर मिली गंदगी

Published: Mon, 05 Oct 2026 06:45 AM (IST)

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की जांच में दिल्ली की रिंग रोड पर नियमित सफाई के दावों के बावजूद 35 ...और पढ़ें

रिंग रोड पर किंग्सवे कैंप स्थित दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल के सामने उड़ती धूल से बढ़ रहा वायु प्रदूषण। हरीश कुमार

रिंग रोड पर किंग्सवे कैंप स्थित दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल के सामने उड़ती धूल से बढ़ रहा वायु प्रदूषण। हरीश कुमार

HighLights

  1. CAQM ने दिल्ली रिंग रोड पर सफाई की जांच की।

  2. 35 किमी में 17 जगहों पर धूल और कचरा पाया गया।

  3. PWD को सख्त सफाई और धूल नियंत्रण के निर्देश।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में सड़कों की नियमित सफाई और धूल नियंत्रण के दावों के बीच रिंग रोड पर जमी धूल और निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) कचरे ने व्यवस्था की पोल खोल दी है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ‘आपरेशन क्लीन एयर’ के तहत की गई जांच में करीब 35 किमी लंबे इनर और आउटर रिंग रोड की 25 सड़क पट्टियों में 17 जगह अधिक मात्रा में दिखाई देने वाली सड़क की धूल और सीएंडडी कचरा मिला।

सीएक्यूएम ने तीन अक्टूबर को चार उड़न दस्तों की टीमों के जरिये दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकार क्षेत्र वाली सड़कों का निरीक्षण किया। जांच का मुख्य उद्देश्य सड़क पर मौजूद धूल और सफाई व झाड़ू लगाने की व्यवस्था की प्रभावशीलता का आकलन करना था।

नियंत्रण उपायों को सखती से लागू करने की जरूरत

आयोग के मुताबिक, निरीक्षण में सामने आए हालात बताते हैं कि संबंधित सड़क एजेंसियों को निर्धारित सफाई, झाड़ू और धूल नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, धूल और धुएं में उड़े अधिकारियों के दावे, यमुना नगर पहले नंबर पर

आयोग ने पीडब्ल्यूडी समेत संबंधित एजेंसियों को प्राथमिकता के आधार पर सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

80820008 (1)

सीएक्यूएम ने कहा है कि वाहनों की आवाजाही से सड़क पर जमा धूल दोबारा हवा में उड़ती है और इससे आसपास की वायु गुणवत्ता प्रभावित होती है। इसलिए सड़कों की नियमित सफाई, जमा धूल और सीएंडडी कचरे को समय पर हटाना जरूरी है।

धूल नियंत्रण पर सवाल

- 35 किमी के करीब रिंग रोड की जांच
- 25 सड़क पट्टियों का निरीक्षण
- 17 जगह धूल/सीएंडडी कचरा मिला
- चार उड़न दस्तों ने की जांच
- पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र वाली सड़कें शामिल
- सीएक्यूएम का निर्देश : सड़कें नियमित रूप से धूल-मुक्त रखी जाएं

यह भी पढ़ें- 'अमृत भारत' योजना या 'धूल का जंक्शन', गाजियाबाद स्टेशन पर यात्रियों का सांस लेना मुश्किल