विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'घर से निकलते समय आखिरी दिन समझना...' कनाडा में बैठे गैंगस्टर ने दिल्ली के कारोबारी से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:28 AM (IST)

कनाडा में बैठा गैंगस्टर नितिन डबास उर्फ विक्की हड्डल दिल्ली के मंगोलपुर कलां के एक टाइल्स कारोबारी से 2 करोड़ ...और पढ़ें

दिल्ली के कारोबारी से मांगी रंगदारी। सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली के कारोबारी से मांगी रंगदारी। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. कनाडा से गैंगस्टर नितिन डबास ने मांगी 2 करोड़ रंगदारी।

  2. टाइल्स कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

  3. पुलिस शिकायत न मिलने से कार्रवाई में देरी हो रही।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। विदेश में बैठकर दिल्ली में रंगदारी का नेटवर्क चलाने के आरोपी पूठ खुर्द निवासी नितिन डबास उर्फ विक्की हड्डल ने मंगोलपुर कलां के एक टाइल्स कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी है।

आरोप है कि वह फोन और वायस नोट भेजकर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। कारोबारी ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, इसलिए केस दर्ज नहीं हुआ।

वायस नोट में कारोबारी को रोज घर से निकलते समय अपना आखिरी दिन समझने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाला कहता है कि वह कहीं भी चला जाए, कोई सिफारिश उसे नहीं बचा पाएगी और पैसे दिए बिना उसका पीछा नहीं छूटेगा। पुलिस का कहना है कि शिकायत नहीं मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हुई।

टाइल्स गोदाम पर गोलीबारी

बवाना और कीर्ति नगर के बाद मंगोलपुर में कारोबारी को धमकी मिलने से आशंका जताई जा रही है कि कोई व्यक्ति गैंगस्टर तक कारोबारियों की जानकारी पहुंचा रहा है। 19 अक्टूबर को पूठ खुर्द में टाइल्स गोदाम पर गोलीबारी हुई थी, जिसमें नितिन गैंग का नाम सामने आया था। 20 अक्टूबर को कीर्ति नगर में मार्बल कारोबारी के गोदाम पर हुई फायरिंग को भी इसी गैंग से जोड़ा जा रहा है।

विक्की करीब तीन वर्ष पहले कनाडा गया था। वहां से रंगदारी, फायरिंग और हत्या की साजिश रचने का आरोप है। उसका नाम अमेरिका में हिरासत में लिए गए हरियाणा के गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ के नेटवर्क से भी जुड़ा बताया जाता है।

कम उम्र के लड़कों को बनाते हैं निशाना

विक्की सोशल मीडिया के माध्यम से कम उम्र के लड़कों को गिरोह से जोड़ता है और कनाडा में बसाने का लालच देता है। इसके बाद सोशल कालिंग एप से संपर्क कर उन्हें हथियार और पैसे दिए जाते हैं और कारोबारियों के ठिकानों की रेकी कराकर फायरिंग जैसी वारदात कराई जाती है।

यह भी पढ़ें- यमुनानगर में साइबर क्राइम थाना प्रभारी को 400 नंबरों से भेजे अश्लील मैसेज, एक लाख की मांगी रंगदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।