यमुनानगर में साइबर क्राइम थाना प्रभारी को 400 नंबरों से भेजे अश्लील मैसेज, एक लाख की मांगी रंगदारी
यमुनानगर में साइबर क्राइम थाना प्रभारी को धमकी देने और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में एक ...और पढ़ें
-1794676258975_m.webp)
यमुनानगर साइबर क्राइम थाना प्रभारी को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार।
HighLights
साइबर क्राइम थाना प्रभारी को मिली थी धमकी।
आरोपी ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
दिल्ली से 19 वर्षीय पृथ्वीराज को किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। साइबर क्राइम थाना प्रभारी के सरकारी नंबर पर धमकी देकर एक लाख रुपये मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला नादिया के गांव भेतूडाहा निवासी 19 वर्षीय पृथ्वीराज के रूप में हुई है।
उसे दिल्ली से पकड़ा गया। आरोपित ने एप के माध्यम से एकसाथ 400 से अधिक नंबरों से सरकारी मोबाइल पर अश्लील और अभद्र मैसेज भिजवाए थे। इसके बाद वॉट्सऐप पर ग्रुप काल कर अभद्रता की गई और न्यूड फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई थी। मामले में आठ अगस्त को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
पीएसआइ विशाल सैनी की शिकायत के अनुसार, एक नंबर से रुपये मांगने की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी लेने के लिए सरकारी नंबर से उस पर काल की गई तो सामने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद एक एप के माध्यम से करीब 400 अलग-अलग नंबरों से लगातार मैसेज आने लगे।
टेक्स्ट और वॉट्सऐप पर भेजे गए इन मैसेज को बंद कराया गया तो आरोपितों ने वॉट्सऐप पर ग्रुप काल कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही न्यूड फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांगे। इसके बाद दो अलग-अलग नंबरों से दोबारा काल और अश्लील मैसेज भेजे गए।
पुलिस जांच में पृथ्वीराज, हरिकेश और जितेंद्र के नाम सामने आए। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित टेलीग्राम एप के माध्यम से लोगों को लिंक भेजकर अपने जाल में फंसाते थे। बाद में विभिन्न माध्यमों से अश्लील वीडियो और फोटो तैयार कर उन्हें ब्लैकमेल करते थे।
इसी तरह की शिकायत पर जांच चल रही थी। इसी दौरान पृथ्वीराज और उसके साथियों ने साइबर क्राइम थाना प्रभारी के सरकारी नंबर पर ही धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद से पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।