'एल्गोरिदम को बेवकूफ बनाओ...' सोशल मीडिया पर सरकार से भिड़ने के लिए CJP का नया 'कोडवर्ड' प्लान वायरल
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अपने फॉलोअर्स को सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए नए 'कोडवर्ड' तरीके सिखा रही है।

सीजेपी के तीनों नेता।
HighLights
CJP सिखा रही सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी पोस्ट के नए तरीके।
एल्गोरिदम से बचने के लिए 'कोडवर्ड' का उपयोग करने की अपील।
आशुतोष रांका ने 'ओदी जी', 'बीसीसीआई' जैसे कोड सुझाए।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी अपने फॉलोअर्स को सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने, वीडियो बनाने के लिए नए ट्रिक्स सिखा रही है। उनका कहना है कि अगर पोस्ट, वीडियो या रील आदि में सरकार मंत्रियों का सीधा नाम लेते हैं तो यह एल्गोरिदम की पकड़ में आएगा और उनका वीडियो डिलीट हो जाएगा।
ऐसे में अगर पीएम या किसी भी मंत्री का नाम लेना है तो कोड वर्ड का इस्तेमाल करें। आशुतोष रांका जो सीजेपी के सह संस्थापक हैं उन्होंने एक वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है कि अपने पोस्ट या वीडियो में कोड लैंग्वेज में बात करें।
आशुतोष रांका ने वीडियो में क्या कहा?
आशुतोष रांका ने अपने वीडियो में कहा, हजारों की संख्या में पुलिस वाले तैनात करने के बाद, मेट्रो बंद करने के बाद, ट्रेन बंद करने के बाद, मतलब फ्लाइट से निकालने के बाद भी इनको चैन नहीं पड़ा है। तो अब सोशल मीडिया पर ये लोग झंडे गाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अब से सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ साफ-सुथरे लोग ही पाए जाएंगे।
रांका ने आगे कहा, बाकी सारे वीडियो उड़ा देंगे, सारे अकाउंट बंद करा देंगे। आप लोग कल्पना कीजिए कि आप लोग 1945 के जर्मनी में हैं, आप लोग 1935 के भारत में हैं, आप लोग नॉर्थ कोरिया में हैं। तो वहां पर जो इतने बड़े-बड़े नेता होते हैं, उनसे आप लोग कैसे भिड़ेंगे? उनसे भिड़ने के लिए हमें अब कोड लैंग्वेज में बात करनी होगी।
Odi ji has completely lost it 😂. Cockroaches, it's time to fool the algorithm. @Cockroachisback https://t.co/vxbLI6M6Md
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) October 29, 2026
मोदी जी नहीं तो क्या बोलें?
रांका ने लगभग समझाते हुए कहा, अब से हम लोग ओदी जी की बात करेंगे, अब से हम लोग BCCI की बात करेंगे, अब से हम लोग गुन्नू की बात करेंगे। हमें एल्गोरिदम को बेवकूफ बनाना होगा।
सीरियस मुद्दों पर भी व्यंग डालिए, ह्युमर डालिए। एल्गोरिदम आपको पकड़ ही नहीं पाएगा। थोड़े बहुत वीडियोज उड़ाने दीजिए, थोड़े बहुत अकाउंट्स भी बंद होंगे, लेकिन ये लोग इंस्टाग्राम तो क्या कहीं से भी हमें उड़ा नहीं सकते। बने रहिए, डटे रहिए, जीतेंगे, लड़ेंगे, ना रुकेंगे, ना झुकेंगे।
