Move to Jagran APP

स्थापना दिवस पर दी भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष व बलिदान की जानकारी

भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय सहित सभी 14 संगठनात्मक जिलों व 2

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 11:03 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 06:28 AM (IST)
स्थापना दिवस पर दी भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष व बलिदान की जानकारी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय सहित सभी 14 संगठनात्मक जिलों व 280 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित हुए। लोकसभा चुनाव से पहले इस आयोजन के जरिये वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास, संघर्ष व उपलब्धियां बताकर उन्हें लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने को प्रेरित किया।

loksabha election banner

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से पोषित भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। हम नकारात्मक विचारों की ओर कभी रुख नहीं करते हैं। आज हम सकारात्मक विचारों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के आधार पर राजनीति कर रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने कार्यकर्ताओं को जनसंघ व भाजपा के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की रहस्यमय मृत्यु इस बात को स्पष्ट करती है कि करोड़ों कार्यकर्ताओं का परिश्रम, संघर्ष व बलिदान भाजपा के इतिहास के साथ हमेशा जुड़ा रहा है। प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक राजेश भाटिया ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। हम सब मिलकर दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विजय गोयल, सांसद मीनाक्षी लेखी, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री रविद्र गुप्ता सहित अन्य नेता मौजूद थे।

वहीं भाजपा के संगठनात्मक जिलों व मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में सांसद महेश गिरी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, डॉ. उदित राज, प्रदेश महामंत्री कुजलीत सिंह चहल, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता पवन शर्मा सहित अन्य नेता, विधायक, पदाधिकारी, पार्षद व कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.