Move to Jagran APP

भाजपा नेताओं के निशाने पर केजरीवाल

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन -कहा, कांग्रेस की तरह आप भी है भ्रष्ट, इसलिए दोनों पार्टियां कर रही हैं

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 08:11 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 08:11 PM (IST)
भाजपा नेताओं के निशाने पर केजरीवाल

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन -कहा, कांग्रेस की तरह आप भी है भ्रष्ट, इसलिए दोनों पार्टियां कर रही हैं गठबंधन राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

loksabha election banner

भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य नेताओं के निशाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनकी सरकार रही। उनपर दिल्लीवासियों के साथ वादाखिलाफी करने के साथ ही यहां के लोगों को केंद्र की योजनाओं से वंचित रखने का आरोप लगाया गया। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) के बीच संभावित गठबंधन को लेकर भी दोनों पार्टियों पर भाजपा नेताओं ने तीखे प्रहार किए।

शाह ने केजरीवाल को उनके चुनावी वादे याद दिलाकर उन्हें कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में न तो 500 नए स्कूल खुले और न किसी भी लोकसभा क्षेत्र में कोई अस्पताल बना। मोहल्ला क्लीनिक खोले गए, लेकिन उनमें से कई में तो कुत्ते-बिल्ली रहते हैं। आज भी दिल्ली के युवा फ्री वाई-फाई ढूंढ रहे हैं। महिला सुरक्षा के बड़े -बड़े वादे किए गए थे। उनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली परिवहन निगम की बसों में न तो मार्शल तैनात हुए और न सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगे। पेयजल आपूर्ति सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। राजधानी में 50 फीसद जनता दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इसके विपरीत भाजपा ने 1600 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की सैद्धातिक मंजूरी दे दी है। दिल्ली-मेरठ हाईवे बनाने के साथ ही ईस्टर्न कॉरिडोर और अलग-अलग सड़क योजनाओं के लिए 50 हजार करोड़ रुपये दिए गए, आइटी डिजिटल विश्वविद्यालय मंजूरी दी गई, दिल्ली को अमृत योजना के तहत 802 करोड़ और स्मार्ट सिटी योजना के तहत 71 परियोजना के लिए 1331 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। लोकसभा में दिल्ली के लोगों के साथ किए गए सभी वादे पूरे किए गए हैं।

दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं करने के लिए शाह सहित अन्य भाजपा नेताओं ने केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में झूठ व साजिश की सरकार चल रही है। झुग्गीवासियों के समर्थन से सत्ता में आने के बाद केजरीवाल उनकी सुध नहीं ले रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली में लोकसभा की सातों सीटें जीतने के साथ हीं आप सरकार को उखाड़ फेकेंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कांग्रेस की तरह आप भी भ्रष्ट पार्टी है। इसलिए दोनों पहले भी मिलकर सरकार बना चुके हैं, अब फिर से गठबंधन करने जा रहे हैं। जनता इन्हें सबक सिखाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल, प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भी आप सरकार को विफल करार दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.