नकली नोट खपाने की फिराक में दिल्ली पहुंचे बिहार के 2 शातिर दबोचे, पुलिस खंगाल रही सप्लायर का नेटवर्क
दिल्ली पुलिस ने नकली करेंसी के बदले असली रकम लेने की फिराक में आए बिहार के दो युवकों को पहाड़गंज ...और पढ़ें
-1794023804323_m.webp)
बिहार के दो शातिर दबोचे। जागरण
HighLights
पहाड़गंज में नकली करेंसी के साथ दो युवक पकड़े गए।
बिहार के दिनेश झा और सतीश कुमार हुए गिरफ्तार।
2.65 लाख रुपये से अधिक के नकली नोट बरामद।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एक लाख रुपये की नकली करेंसी देकर 25 से 30 हजार रुपये की असली रकम लेने की तैयारी में दिल्ली पहुंचे बिहार के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की पहाड़गंज थाना पुलिस ने नकली नोटों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। आरोपितों की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी दिनेश कुमार झा और सतीश कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से कुल 2,65,100 रुपये की नकली भारतीय करेंसी बरामद की गई।
गेस्ट हाउस में छापा
पुलिस के मुताबिक, दोनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने नीलम गेस्ट हाउस में ठहरे थे और नकली नोटों के खरीदार तलाश रहे थे। 5 नवंबर को संगतराशन पुलिस चौकी प्रभारी एसआई एसएन ओझा को सूचना मिली कि पहाड़गंज में दो युवक नकली करेंसी की सप्लाई और उसे बाजार में चलाने की कोशिश में हैं। एसएचओ और एसीपी की निगरानी में गठित टीम ने गेस्ट हाउस में छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया।
क्राइम टीम और एफएसएल को बुलाया
वहीं, तलाशी में दिनेश के पास से 2,45,100 रुपये और सतीश के पास से 20 हजार रुपये के नकली नोट मिले। इनमें 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट शामिल हैं। नोटों की जांच के लिए क्राइम टीम और एफएसएल को बुलाया गया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नकली नोट बेचने दिल्ली आए थे और एक लाख रुपये की नकली करेंसी के बदले 25 से 30 हजार रुपये असली लेने की योजना थी। पुलिस कार्रवाई से पहले उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। उनके मुताबिक, नकली नोट उन्हें मुजफ्फरपुर के एक व्यक्ति से मिले थे।
पुलिस ने बताया कि दिनेश झा वर्ष 2023 में पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में नकली करेंसी के मामले में आरोपित रह चुका है। पुलिस सप्लायर, नोटों के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा PLA का वांटेड क्रिमिनल, मणिपुर पुलिस को UAPA केस में थी एक लाख के इनामी की तलाश
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।