विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटरनेशनल ट्रेड फेयर में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, 55 से अधिक स्टॉल पर दिखेगी स्थानीय कला; कारीगरों को मिलेगा मंच

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:36 PM (IST)

45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया गया। जिसमें 55 से अधिक स्टॉल के माध्यम से बिहार की पारंपरिक कला को प्रदर्शित किया जा रहा है।

ITF 2026 में मौजूद बिहार और दिल्ली के अधिकारी। फोटो-जागरण

ITF 2026 में मौजूद बिहार और दिल्ली के अधिकारी। फोटो-जागरण

HighLights

  1. 45वें IITF में बिहार पवेलियन का भव्य उद्घाटन हुआ।

  2. राज्य की सांस्कृतिक विरासत, औद्योगिक विकास और निवेश प्रदर्शित।

  3. 55 से अधिक स्टॉल पर पारंपरिक कला, हस्तशिल्प मौजूद।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में बिहार पवेलियन के जरिये राज्य की सांस्कृतिक विरासत के साथ औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।

बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार और दिल्ली में बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को भारत मंडपम के हॉल नंबर-2 में स्थापित बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया।

55 से अधिक स्टॉल पर बिहार के उत्पाद

दोनों अधिकारियों ने विभिन्न स्टॉल का भ्रमण कर वहां प्रदर्शित उत्पादों और हस्तशिल्प की जानकारी ली। इस वर्ष मेले की थीम 'विकास और विरासत' के अनुरूप बिहार पवेलियन को तैयार किया गया है।

यहां 55 से अधिक स्टॉल के माध्यम से राज्य की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को जगह दी गई है।

Ghaziabad (33)

खास बात यह है कि इस बार बिहार की ऐतिहासिक पहचान के साथ उसकी आधुनिक विकास यात्रा और निवेश के अवसरों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है।

पवेलियन में निवेश से जुड़ा स्टॉल

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार में निवेश और विनिर्माण इकाइयों की स्थापना के लिए अनुकूल नीतिगत व्यवस्था तैयार की गई है।

पवेलियन में उद्योग एवं निवेश से जुड़ा अलग स्टॉल बनाया गया है, जहां निवेशकों को राज्य में उपलब्ध संभावनाओं और औद्योगिक इकोसिस्टम की जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि उद्देश्य निवेशकों और उद्यमियों को बिहार की ताकत से परिचित कराना है, ताकि वे राज्य में निवेश कर विकास में भागीदार बन सकें।

बिहार म्यूजियम की विशेष गैलरी

पवेलियन में बिहार म्यूजियम की विशेष गैलरी भी बनाई गई है। इसमें संग्रहालय की विशेषताओं और राज्य की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों के माध्यम से बिहार की स्थानीय पहचान को सामने लाने की कोशिश की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने में मदद

स्थानिक आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कहा कि 55 से अधिक स्टॉल के माध्यम से बिहार के उद्यमियों और कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन का अवसर मिला है। इससे उन्हें नए ग्राहक बनाने, अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने और बाजार की मांग को समझने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 2.09.15 PM

बिहार पवेलियन को इस तरह तैयार किया गया है कि यहां आने वाले लोग राज्य की परंपरा, कला और संस्कृति से परिचित होने के साथ वहां उभर रहे कारोबारी और निवेश के अवसरों की जानकारी भी हासिल कर सकें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में जुटेंगे दुनिया भर के 1200 मेडिकल एक्सपर्ट, रोबोटिक और AI आधारित हृदय सर्जरी पर होगा महामंथन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।