विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, आपसी झगड़े में पहले चली गोली; फिर बदले में हुई दूसरी हत्या

By Rajeev RanjanEdited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 15 Nov 2026 10:32 AM (IST)

बाहरी दिल्ली के बवाना में आपसी झगड़े के बाद दो युवकों की हत्या हो गई। एक युवक ने दूसरे को ...और पढ़ें

मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। सांकेतिक तस्वीर

मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. बवाना के पूठ खुर्द गांव में दो युवकों की हत्या हुई।

  2. आपसी झगड़े में एक ने गोली मारी, दूसरे ने बदला लिया।

  3. पुलिस ने मृतक सचिन के भाई नरेश को किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में बवाना के पूठ खुर्द गांव में आपसी झगड़े के बाद दो युवकों की हत्या हो गई। पहले एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी।

इसके बाद मृतक के भाई ने गोली चलाने वाले युवक को पकड़कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मृतक सचिन के भाई नरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात बवाना थाने को एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली। पुलिस टीम जब महर्षि वाल्मीकि अस्पताल पहुंची तो वहां सचिन (27 वर्ष) का शव मिला। उसकी छाती में गोली लगी थी। वह पूठ खुर्द गांव का रहने वाला था।

पूठ खुर्द गांव का रहने वाला था

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो सचिन के परिवार की गौशाला में खून के निशान और तीन खाली कारतूस मिले। आसपास की जांच के दौरान घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर एक दूसरी गली में सोनू उर्फ प्रदीप का शव भी मिला। वह भी पूठ खुर्द गांव का रहने वाला था।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। शुरुआती जांच में पता चला कि किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद सोनू उर्फ प्रदीप ने सचिन को गोली मार दी थी।

इसके बाद सचिन के भाई नरेश ने सोनू को पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब दोनों के बीच झगड़े की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा PLA का वांटेड क्रिमिनल, मणिपुर पुलिस को UAPA केस में थी एक लाख के इनामी की तलाश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।