विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्लीवाले सावधान! बारापुला फेज-3 पर आज से लग सकता है भीषण जाम, प्रमुख प्वाइंट रहेगी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती

Published: Mon, 05 Oct 2026 06:45 AM (IST)

बारापुला फेज-3 पर मयूर विहार से एम्स लेन पर सोमवार से फिर भीषण जाम की आशंका है, जिसके लिए ट्रैफिक ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. बारापुला फेज-3 पर सोमवार से फिर भीषण जाम की आशंका।

  2. ट्रैफिक पुलिस प्रमुख प्वाइंट्स पर तैनात होकर यातायात संभालेगी।

  3. गूगल मैप्स पर जल्द मिलेंगे रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट्स।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। बारापुला फेज-3 के मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर तीन दिनों तक राहत के बाद सोमवार से फिर वाहन चालकों को भीषण जाम का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि इस साढ़े तीन किलोमीटर के हिस्से को जाम से राहत दिलाने के लिए सभी प्रमुख प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेंगे। गांधी जयंती, पहला शनिवार और फिर रविवार को सरकारी-गैरसरकारी कार्यालयों प्रतिष्ठानों के बंद रहने के चलते पूरी दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक कम रहा।

जाम से निपटने की तैयारी में ट्रफिक विभाग

अब सोमवार को संभावित जाम से निबटने के लिए ट्रैफिक विभाग तैयारी में जुटी है। वाहन चालकों को गूगल पर रियल टाइम अपडेट अगले दो दिनों में मिलने लगेगा। वहीं सिग्नल लगाने और मर्जर प्वाइंट को ठीक करने में सप्ताहभर से अधिक समय लग सकता है। तब तक के लिए स्टाफ लगाकर यातायात को नियंत्रित कराने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: बारापुला फेज-3 पर ट्रैफिक दबाव कम, गूगल मैप्स पर जल्द मिलेगा रियल टाइम अपडेट

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक अभी गूगल सर्च में रियल टाइम अपडेट नहीं दिख रहा है। वाहन चालकों को जाम की स्थिति पता नहीं लग पा रही है और वे आकर यहां फंस जा रहे हैं। गूगल इसे रियल टाइम में अपडेट मिलने पर वाहन चालक जाम होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों के उपयोग कर आगे की यात्रा तय कर सकेंगे।

ड्रोन सर्वे और पीडब्ल्यूडी को सुढाव

बता दें कि इस साढ़े तीन किलोमीटर के हिस्से को जाम से राहत दिलाने के क्रम में ट्रैफिक विभाग ने बृहस्पतिवार को ड्रोन सर्वे कर पीडब्ल्यूडी को चार बिंदुओं पर सुझाव दिए थे।

इसमें सही मर्जर प्वाइंट पर उचित ट्रैफिक कंट्रोल करने के साथ ही सिग्नल लगाए जाने, सनडायल के पास मर्जर प्वाइंट के आकार (ज्यामिति) में बदलाव कराने व ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए, जहां भी संभव हो एनएच-24 की ओर ट्रैफिक को डायवर्ट करना या नियंत्रित करने का सुझाव दिया गया है।

इस पर संबंधित विभाग से समन्वय कर काम कराया जाएगा। तब तक महत्वपूर्ण प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस के जवान यातायात को नियंत्रित करेंगे।

यह भी पढ़ें- बारापुला फेज-3 पर लॉन्ग वीकेंड से बड़ी राहत, सोमवार के लिए ट्रैफिक पुलिस की खास तैयारी