विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली: बारापुला फेज-3 पर ट्रैफिक दबाव कम, गूगल मैप्स पर जल्द मिलेगा रियल टाइम अपडेट

Published: Fri, 02 Oct 2026 10:05 AM (IST)

बारापुला फेज-3 के कारण सराय काले खां के पास लगने वाले जाम में अवकाश के चलते कमी आई है। ट्रैफिक ...और पढ़ें

सराय काले खां पर ट्रैफिक दबाव कम। जागरण

सराय काले खां पर ट्रैफिक दबाव कम। जागरण

HighLights

  1. अवकाश के कारण सराय काले खां पर ट्रैफिक दबाव कम हुआ।

  2. गूगल मैप्स पर 3-4 दिनों में रियल टाइम अपडेट मिलेगा।

  3. ट्रैफिक विभाग ने पीडब्ल्यूडी को जाम से राहत के सुझाव दिए।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में बारापुला फेज-3 शुरू होने के बाद मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर सराय काले खां के पास साढ़े तीन किलोमीटर हिस्सा लगातार जाम की चपेट में है।

शुक्रवार को सरकारी अवकाश के चलते जहां पूरी दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक कम रहा, वहीं बारापुला फेज-3 पर भी इसका असर देखने को मिला। सुबह से ही यातायात सामान्य है। जाम जैसी स्थिति नहीं है।

रियल टाइम अपडेट नहीं हो रहा

वहीं, गूगल सर्च में भी मयूर विहार से एम्स जाने वाला मार्ग क्लियर दिख रहा है। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक अभी गूगल सर्च में रियल टाइम अपडेट नहीं हो रहा है। अगले 3 से 4 दिनों में यह काम करने लगेगा। लोग गूगल सर्च पर रियल टाइम अपडेट के माध्यम से अपनी आगे की यात्रा तय कर सकेंगे।

WhatsApp Image 2026-10-02 at 09.58.06

बता दें कि इस हिस्से को जाम से राहत दिलाने के क्रम में ट्रैफिक विभाग ने बृहस्पतिवार को ड्रोन सर्वे कर पीडब्ल्यूडी को चार बिंदुओं पर सुझाव दिए थे। इसमें सही मर्जर प्वाइंट पर उचित ट्रैफिक कंट्रोल करने के साथ ही सिग्नल लगाए जाने, सनडायल के पास मर्जर प्वाइंट के आकार (ज्यामिति) में बदलाव कराने व ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए, जहां भी संभव हो एनएच-24 की ओर ट्रैफिक को डायवर्ट करना या नियंत्रित करने की बात थी।

यह भी पढ़ें- बारापुला फेज-3 खुलते ही लगा ट्रैफिक का 'ब्रेक', 15 मिनट के सफर के दावों की हवा निकली; डिजाइन पर उठे सवाल