बारापुला फेज-3 से 15 मिनट में 40 मिनट के सफर का दावा फेल, दो लूप से जुड़ते 5 रास्तों से ट्रैफिक जाम; ड्रोन से जांच
बारापुला फेज-3 खुलने के बावजूद दिल्ली में 40 मिनट का सफर 15 मिनट में होने का दावा फेल हो गया। ...और पढ़ें
-1790872271693_m.webp)
बारापुला फेज-3 चालू होने के कारण (बायें से) सराय काले खां से आश्रम जाने वाले मार्ग व डीएनडी लूप से होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, आश्रम एक्सटेंशन फ्लाईओवर और महारानी बाग की ओर से बारापुला एवं सराय काले खां जाने वाले मार्ग पर लगा जाम। विपिन शर्मा
HighLights
बारापुला फेज-3 खुलने के बाद भी दिल्ली में भीषण जाम।
सराय काले खां पर पांच रास्तों का ट्रैफिक एक साथ।
यातायात पुलिस और पीडब्ल्यूडी ने ड्रोन से किया सर्वेक्षण।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। बारापुला फेज-3 शुरू होती ही दिल्लीवालों का पिछले नौ वर्षों का इंतजार 29 सितंबर को तो खत्म हुआ। पर अगले दो दिन में ही 40 मिनट का सफर 15 मिनट में होने के दावों की भी हवा निकल गई।
एनएच-24 की ओर ट्रैफिक को करेंगे डायवर्ट?
पूर्वी दिल्ली के लोगों ने मयूर विहार होते हुए एम्स तक का सफर भी शुरू कर दिया। हालांकि, सराय काले खां के पास दो लूप के जरिए पांच रास्तों का ट्रैफिक एकदम से इससे जुड़ने के चलते स्थिति कुछ इस तरह बिगड़ी कि बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी और यातायात विभाग के अधिकारी ड्रोन से जाम का सर्वेक्षण करते नजर आए। विभाग ट्रैफिक दबवा को कम करने के लिए जहां भी संभव हो, वहां एनएच-24 की ओर ट्रैफिक को डायवर्ट करने या नियंत्रित करने पर विचार कर रहा है।
लाल बत्ती के पास बैरिकेड लगा दिए गए
बता दें कि पूर्वी दिल्ली को दक्षिणी दिल्ली से सीधे जोड़ने वाले बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन (आश्रम और एम्स से मयूर विहार) भी बृहस्पतिवार को खोल दी गई।
इस लेन पर जाम का असर तो कम ही रहा पर मयूर विहार की ओर से एम्स जाने वाली सड़क पर दूसरे दिन भी स्थिति विकराल बनी रही।
साढ़े तीन किलोमीटर लंबे काॅरिडोर पर वाहन चालक जाम से जूझते नजर आए। हालांकि यातायात नियंत्रित करने के लिए मयूर विहार की ओर से आने वाली लेन पर लाल बत्ती के पास बैरिकेड लगा दिए गए।
-1790872348955.webp)
यातायात पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही
जाम बढ़ने पर बैरिकेड लगाकर लेन बंद किया जा रहा है। ट्रैफिक दबाव सामान्य होने पर जब बैरिकेड खोलते ही थोड़ी देर में फिर वैसी ही स्थिति बन रही है। एम्स जाने के लिए सराय काले खां की ओर से आने वाले वाहन चालक लूप के जरिए इससे जुड़ रहे हैं।
प्रबंधन से परेशान हुई यातायात पुलिस
वहीं, डीएनडी लूप, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, आश्रम एक्सटेंशन फ्लाईओवर और महारानी बाग की ओर से एम्स जाने वाले भी लूप के जरिए बारापुला मार्ग पर आ रहे हैं। यानी मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर सराय काले खां के पास पांच अन्य मार्गों का भी ट्रैफिक एकसाथ आ रहा है। अब इसका प्रबंधन करना पीडब्ल्यूडी के साथ ही यातायात पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है।

ड्रोन सर्वे कर ट्रैफिक पुलिस ने सुझाए चार बिंदु
भीषण जाम को देखते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) संजय त्यागी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता और पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी रेंज) संदीप गुप्ता ने काॅरिडोर के साथ ही सराय काले खां के नजदीक सनडायल के पास मर्जर प्वाइंट का ड्रोन सर्वे किया। समाधान को लेकर पीडब्ल्यूडी के साथ ही संबंधित एजेंसियों को चार बिंदुओं का सुझाव दिया है।

- सनडायल के पास मर्जर प्वाइंट के आकार (ज्यामिति) में बदलाव करना ताकि ट्रैफ़िक सुरक्षित और बेहतर तरीके से मिल सके। इसके लिए ज्यादा स्मूथ कर्व (घुमाव) बनाया जाए।
- ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए सही मर्जर प्वाइंट पर उचित ट्रैफिक कंट्रोल उपाय किए जाएं और सिग्नल लगाए जाएं।
- हाल ही में खुले बारापुलि फेज-3 फ्लाईओवर की ट्रैफिक व नेविगेशन जानकारी को गूगल पर रियल टाइम अपडेट किया जाए, ताकि यात्रियों को सही और रियल-टाइम ट्रैफिक जानकारी मिल सके।
- ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए, जहां भी संभव हो एनएच-24 की ओर ट्रैफिक को डायवर्ट करना या नियंत्रित करना।
यह भी पढ़ें- बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बावजूद राहत नहीं, 3.5 किमी लंबे कॉरिडोर पर लगा लंबा जाम
