विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11 साल का इंतजार खत्म, 29 सितंबर को खुलेगा बारापुला फेज-3; मयूर विहार से AIIMS तक सिग्नल-फ्री होगा सफर

Published: Sat, 19 Sep 2026 08:58 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 सितंबर को बारापुला फेज-3 का उद्घाटन करेंगे, जिससे मयूर विहार से एम्स तक सीधी ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. 29 सितंबर को बारापुला फेज-3 का उद्घाटन होगा।

  2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे परियोजना का शुभारंभ।

  3. मयूर विहार से एम्स तक सीधी और सुगम राह मिलेगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लंबे समय से निर्माणाधीन बारापुला फेज-3 अब 29 सितंबर को जनता को समर्पित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसका उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को परियोजना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

बारापुला फेज-3 के शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां होते हुए एम्स तक सीधी राह मिलने जा रही है। यह मार्ग सराय काले खां के मौजूदा बारापुला मार्ग से जुड़ेगा।

नौ किलोमीटर लंबा हो जाएगा बारापुला मार्ग

इससे मयूर विहार से दक्षिण दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को बेहतर और बिना रुकावट वाला मार्ग मिलने की उम्मीद है। पूरा बारापुला मार्ग करीब नौ किलोमीटर लंबा हो जाएगा।

इस परियोजना को वर्ष 2014 में मंजूरी मिली थी और 2015 में निर्माण शुरू हुआ था। इसे वर्ष 2017 तक पूरा किया जाना था, लेकिन विभिन्न कारणों से काम लंबे समय तक खिंचता रहा। देरी के साथ परियोजना की लागत भी बढ़ी और अब इसकी संशोधित लागत करीब 1,635 करोड़ रुपये हो गई है।

पैदल यात्रियों के लिए अलग सुविधाएं

लोक निर्माण मंत्री वर्मा के अनुसार मयूर विहार और सराय काले खां की ओर बनने वाले दोनों संपर्क मार्गों का निर्माण पूरा हो चुका है। यमुना नदी पर बनने वाला अतिरिक्त भार वाला पुल भी तैयार है।

इसके अलावा मार्ग में साइकिल चलाने वालों के लिए अलग पटरी और पैदल यात्रियों के लिए सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।

यह भी पढ़ें- 9 साल की देरी के बाद 29 सितंबर को खुलेगा बारापुला फेज-3, अमित शाह करेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

यह भी पढ़ें- 11 साल का लंबा इंतजार खत्म: मयूर विहार से AIIMS तक का सफर होगा सिग्नल-फ्री, बारापुला फेज-3 बनकर तैयार