विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां दुर्गा और भगवान शिव के बीच जीसस क्राइस्ट की तस्वीर? हिटलर की किताबें और फटी कुर्सी...'शीशमहल' में क्या-क्या?

Published: Fri, 27 Nov 2026 04:23 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'शीशमहल' कहे जाने वाले सरकारी आवास को आमजनों के लिए खोल दिया गया है। यहां 6.71 लाख के संगमरमर के मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं के साथ जीसस क्राइस्ट की तस्वीर का दावा किया जा रहा है।

केजरीवाल के पूर्व सरकारी आवास के मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं के बीच छह पैनल वाले फ्रेम बाएं से दाएं के क्रम में लाहिड़ी महाशय, महावतार बाबाजी, ईसा मसीह, भगवान कृष्ण, परमहंस योगानंद और स्वामी श्री युक्तेश्वर गिरि की तस्वीर का दावा किया जा रहा है। वीडियो ग्रैब

केजरीवाल के पूर्व सरकारी आवास के मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं के बीच छह पैनल वाले फ्रेम बाएं से दाएं के क्रम में लाहिड़ी महाशय, महावतार बाबाजी, ईसा मसीह, भगवान कृष्ण, परमहंस योगानंद और स्वामी श्री युक्तेश्वर गिरि की तस्वीर का दावा किया जा रहा है। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. पूर्व सीएम केजरीवाल का आलीशान सरकारी आवास आमजनों के लिए खुला।

  2. 6.71 लाख रुपये का संगमरमर मंदिर बना आकर्षण का केंद्र।

  3. मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं संग जीसस क्राइस्ट की तस्वीर मिली।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की भाजपा सरकार ने जो कहा था, वैसा ही करते हुए शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'शीशमहल' कहे जाने वाले आलीशान सरकारी आवास को आमजनों के लिए खोल दिया है। अंदर के चकौचौंध और कीमती सामानों को लेकर सोशल मीडिया में बहस हो रही है। इस बीच आवास में बना मंदिर। उसमें रखी तस्वीरों और किताबों का संग्रहण अलग ही सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया में तरह-तरह के दावे किये जा रहे हैं।

6.71 लाख के संगमरमर का मंदिर

पहले दिन केजरीवाल के पूर्व आवास का पत्रकारों को दौरा कराया गया। इस बीच वहां सजाई कीमती सामानों ने सबको चौंका दिया। खासकर, शीशमहल के मंदिर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसकी कीमत 6.71 लाख रुपये दर्शायी गई है। सफेद संगमरमर से बना यह मंदिर बारीक नक्काशी और जालीदार डिजाइन से सजा नजर आ रहा है। मंदिर के ऊपरी हिस्से पर कलात्मक मेहराब और खंभे बने हैं, जबकि पिछली दीवार पर धार्मिक चिह्नों वाली गोलाकार आकृतियां उकेरी गई हैं। मंदिर के भीतर विभिन्न देवी-देवताओं की तस्वीरों वाले फ्रेम और छोटी मूर्तियां रखी हुई हैं।

हिंदू देवी-देवता एवं चिन्हों के बीच जीजस क्राइस्ट की तस्वीर

पांचजन्य पत्रिका के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर तीखा प्रहार करते हुए एक वीडियो शेयर करके पूछा गया है, 'केजरीवाल के शीश महल में माँ दुर्गा और भगवान महादेव के साथ एक मंदिर में जीसस क्राइस्ट क्या कर रहे हैं?' पत्रिका के अनुसार, इस मंदिर में रखे फ्रेम में हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों के बीच में जीजस क्राइस्ट को भी स्थान दिया गया है।

 

केजरीवाल के मंदिर में कौन-कौन?

वहीं, छह पैनल वाले फ्रेम बाएं से दाएं के क्रम में लाहिड़ी महाशय, महावतार बाबाजी, ईसा मसीह, भगवान कृष्ण, परमहंस योगानंद और स्वामी श्री युक्तेश्वर गिरि की तस्वीर का दावा किया जा रहा है। अब इससे बंगले में हुए खर्च एवं धार्मिक आस्था को लेकर राजनीतिक बहस ने सोशल मीडिया में एक नया मोड़ ले लिया है।

हिटलर पर लिखी किताब की हो रही चर्चा

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री के 'शीशमहल' में एक शेल्फ पर रखी किताबों का ढेर दिखाई दे रहा है। वायरल तस्वीर में राजनीति, इतिहास, समाज और नीति से जुड़ी विभिन्न किताबें नजर आ रही हैं। शेल्फ और टेबल पर रखी पुस्तकों में 'हिटलर: एसेंट 1889–1939', 'सेलिंग हिटलर', 'ए रूरल मैनिफेस्टो', 'द स्टोरी ऑफ फिलॉसफी', 'हुक्ड', 'सैफरन स्टॉर्म', 'शिवाजी' और '2019' जैसी कई किताबों के कवर स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं।

किताबों के चयन पर लग रहे कयास

इसके अलावा कुछ अन्य पुस्तकें और कागजात भी वहां रखे हुए हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग किताबों के चयन और विषयों को लेकर तरह-तरह के कयास और टिप्पणियां कर रहे हैं।

sheeshmahal-extention5

शीशमहल में ही फेसबुक लाइव कमरा है। इसमें बहुत ही सामान्य सी कुर्सी व मेज रखी है। कुर्सी की गद्दी भी फटी (इनसेट) हुई है। हरीश कुमार

सोशल मीडिया कक्ष को बनाया साधारण, रखी फटे गद्दी वाली कुर्सी

आवास के अंदर एक फेसबुक कक्ष भी बनाया गया था। हालांकि, यह कक्ष अन्य की अपेक्षा बहुत ही साधारण बनाया गया था। इस कमरे में लगी कुर्सी-टेबल बहुत ही साधारण थी। यहां तक की कुर्सी की गद्दी का कपड़ा भी फटा हुआ था। कयास लगाया जा रहा है कि संभवत: साधारण जीवनशैली काे दर्शाने के लिए इस कमरे की ऐसी सजावट की गई थी। वहीं, अन्य कमरों की रौनक देखते बन रही है।

यह भी पढ़ें- अंदर से कैसा दिखता है केजरीवाल का पूर्व 'शीशमहल'? 20 रुपये का टिकट लेकर आप भी घूमें; छात्रों-बुजुर्गों की एंट्री फ्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।