विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मयूर विहार रामलीला में पहुंचे अरविंद केजरीवाल, भगवान श्रीराम के स्वरूप की आरती के बाद किया रावण दहन

Published: Tue, 20 Oct 2026 09:21 PM (IST)

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मयूर विहार फेज-3 में श्रीहनुमंत रामलीला कमेटी के दशहरे में रावण दहन किया। ...और पढ़ें

भगवान राम के स्वरूप को नमन करते अरविंद केजरीवाल और बाण चलाकर रावण का दहन करते हुए। फोटो: एक्स

भगवान राम के स्वरूप को नमन करते अरविंद केजरीवाल और बाण चलाकर रावण का दहन करते हुए। फोटो: एक्स

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेज-तीन में आयोजित श्रीहनुमंत रामलीला कमेटी के दशहरे में आप के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंचे।

भगवान श्रीराम व लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकारों की आरती की। इसके बाद पुतले पर तीर चलाकर बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का वध किया।

अरविंद केजरीवाल ने किया रावण दहन

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। देश के हर एक व्यक्ति को भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

भगवान राम से प्रार्थना करते हुए कहा कि वह सभी के जीवन में खुशियां दें, सबको स्वस्थ और सुखी रखें तथा सबके परिवार की मनोकामनाएं पूरी करें।

सके साथ ही उन्होंने कामना की कि देश व दिल्ली में सभी लोगों को हर तरह की सुख-सुविधाएं मिलें। इस लीला में अरविंद केजरीवाल ने चौथी बार रावण के पुतले का दहन किया है।

 

यह भी पढ़ें- दिल्ली के पटेल नगर में 'रावण' को लगा करंट, दशहरे का इंतजार करते रहे लोग; एक दिन पहले ही फुंका