दिल्ली के पटेल नगर में 'रावण' को लगा करंट, दशहरे का इंतजार करते रहे लोग; एक दिन पहले ही फुंका
दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से पहले ही रावण का पुतला शॉर्ट सर्किट से जलकर राख हो गया। इस ...और पढ़ें
HighLights
पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले रावण का पुतला जला
बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
आयोजकों और स्थानीय लोगों में निराशा फैली
स्नेहा, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से पहले ही रावण का पुतला जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से पुतले में आग लगी।
देखते ही देखते आग ने पूरे पुतले को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
शॉर्ट सर्किट से पुतले में लगी आग
बताया जा रहा है कि सोमवार को दिन पहले ही बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के बाद रावण के पुतले में आग लगी। कुछ ही देर में पूरा पुतला जल गया।
पुतले को काफी खर्च करके तैयार किया गया था, लेकिन उसकी वास्तविक लागत और आग से हुए नुकसान की राशि को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
त्योहार से पहले फीका हुआ उत्साह
दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए लोग हर साल उत्साह के साथ इंतजार करते हैं। ऐसे में कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले पुतले के जल जाने से आयोजकों और स्थानीय लोगों को निराशा हुई।
जिस कार्यक्रम के लिए तैयारियां की गई थीं, वह हादसे के कारण प्रभावित हो गया। आग लगने की प्रारंभिक वजह बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- Dussehra 2026: IP Extension पर पीएम मोदी करेंगे पुतले का दहन, सुरक्षा चाकचौबंद; तीन स्तर पर हो रही जांच
