विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली: जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- भगवान कृष्ण देशवासियों की परेशानियां दूर करें

Published: Fri, 04 Sep 2026 10:36 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाबी बाग में जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, साथ ही उनकी परेशानियां दूर करने की प्रार्थना की।

जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल। (वीडियो ग्रैब)

जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. केजरीवाल पंजाबी बाग में जन्माष्टमी महोत्सव में हुए शामिल।

  2. भगवान श्रीकृष्ण से देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

  3. गीता का उल्लेख कर देश की समस्याओं पर की चर्चा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को पंजाबी बाग में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

केजरीवाल ने महोत्सव में शामिल होने का पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि पंजाबी बाग में आयोजित भव्य जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी भक्तों की झोली खुशियों से भरने की प्रार्थना की।

देशवासियों की परेशानियां दूर करने की प्रार्थना

केजरीवाल ने अपने संदेश में गीता का उल्लेख करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में कई समस्याएं हैं।

उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि वे सभी देशवासियों की परेशानियों को दूर करें।

जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी दिल्ली में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष सजावट की गई है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में जन्माष्टमी समारोहों में शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़; आधी रात गूंजेंगे ‘नंद के आनंद भयो’ के जयकारे

यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: 1950 की अनोखी परंपरा, 75 साल पुरानी 100 से अधिक मूर्तियों से सजती है झांकी; दिखते हैं कृष्ण-राम के प्रसंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।