विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन बनेगा JNU का नया VC? खत्म होने वाला है प्रो. शांतिश्री डी. पंडित का कार्यकाल; चयन प्रक्रिया शुरू

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:22 PM (GMT+05:30)

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में नए कुलगुरु की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके लिए शिक्षा मंत्रालय ने विज्ञापन जारी किया है।

जेएनयू के नए वीसी की तलाश शुरू। फोटो: आर्काइव

जेएनयू के नए वीसी की तलाश शुरू। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. जेएनयू में नए कुलगुरु की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई।

  2. आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, समर्थ पोर्टल पर करें।

  3. प्रोफेसर के रूप में दस साल का अनुभव अनिवार्य है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में नए कुलगुरु की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विज्ञापन जारी कर दिया है।

जिसे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। कुलगुरु पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 दिसंबर तक शिक्षा मंत्रालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

प्रोफेसर के रूप में दस साल का अनुभव जरूरी

विज्ञापन के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के तौर पर कम से कम दस वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

इसके अलावा प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थान या शैक्षणिक प्रशासनिक संगठन में शैक्षणिक नेतृत्व का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि, इसके लिए भी दस वर्ष के अनुभव का प्रमाण देना होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन समिति की सिफारिश पर होगी नियुक्ति

कुलगुरु की नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम के प्रावधानों के तहत गठित चयन समिति की सिफारिश पर तैयार नामों के पैनल से की जाएगी। जानकारी के अनुसार, जेएनयू की कार्यकारिणी परिषद चयन समिति के गठन के लिए दो नाम प्रस्तावित करेगी।

इसके बाद शिक्षा मंत्रालय की देखरेख में विशेषज्ञों का पैनल गठित किया जाएगा। यह पैनल प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयार करेगा। इसके आधार पर कुलपति पद के लिए नाम को अंतिम मंजूरी दी जाएगी।

फरवरी 2027 में समाप्त होगा वर्तमान कार्यकाल

गौरतलब है कि वर्तमान कुलगुरु प्रो. शांतिश्री डी. पंडित का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त होने जा रहा है। वर्ष 2022 में वह जेएनयू की पहली महिला कुलपति नियुक्त हुई थीं। उनके कार्यकाल के समाप्त होने से पहले नए कुलगुरु के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को बड़ी राहत, परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी; क्या है नई तारीख?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।