विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीट अभ्यर्थी की बहन अनन्या का छलका दर्द, बोलीं- काश अंशिका पांडे जिंदा होती

Published: Sun, 26 Jul 2026 11:08 PM (IST)

नीट अभ्यर्थी अंशिका पांडे की मौत के सवा दो महीने बाद भी परिवार का दर्द बरकरार है। उनकी बहन अनन्या ...और पढ़ें

दिवंगत नीट अभ्यर्थी अंशिका पांडे।

दिवंगत नीट अभ्यर्थी अंशिका पांडे।

HighLights

  1. अंशिका पांडे की बहन ने न्याय की लड़ाई जारी रखने की बात कही।

  2. आर्थिक तंगी और पेपर लीक की खबर से अंशिका ने आत्महत्या की।

  3. परिवार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करता है।

राजीव रंजन, बाहरी दिल्ली। आजादपुर की रहने वाली नीट अभ्यर्थी अंशिका पांडे की मौत के लगभग सवा दो महीने बाद भी परिवार का दर्द कम नहीं हुआ है। नीट अभ्यर्थियों के समर्थन में जंतर-मंतर पर आंदोलन समाप्त होने के बाद अंशिका की बहन अनन्या पांडे ने कहा कि किसी भी आर्थिक सहायता या मुआवजे से बढ़कर उनकी बहन की जिंदगी थी।

अनन्या ने भावुक होकर बताया कि यदि उसकी बहन आज जिंदा होती तो हमें सबसे ज्यादा खुशी होती। हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। अगर समय पर पढ़ाई के लिए लोन या आर्थिक मदद मिल जाती तो शायद उसके सपने टूटते नहीं। अब वह हमारे बीच नहीं है और उसके साथ ही डॉक्टर बनने का उसका सपना भी हमेशा के लिए खत्म हो गया।

अनन्या ने सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया

अंशिका पांडे की मौत के बाद न्याय की लड़ाई लड़ रहे परिवार की ओर से उसकी बहन ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद आज एक बार फिर उम्मीद जगी है और उन्हें विश्वास है कि उनकी बहन को न्याय मिलेगा। उन्होंने उन सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया। जिन्होंने उनके परिवार का साथ दिया और न्याय के लिए आवाज उठाई। उन्होंने कहा, काश यह सब पहले हुआ होता, तो शायद हम एक और उम्मीद बचा सकते थे। एक और सपना टूटने से बच सकता था।

न्याय मिलने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे: परिजन

अंशिका की बहन ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ उनकी बहन के लिए नहीं, बल्कि उन सभी छात्रों के लिए है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में किसी भी परिवार को वह दर्द न झेलना पड़े जिससे उनका परिवार गुजर रहा है। अंशिका के स्वजनों का कहना है कि वे न्याय मिलने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और चाहते हैं कि शिक्षा व्यवस्था में ऐसी पारदर्शिता और जवाबदेही हो, जिससे किसी भी छात्र का सपना अन्याय की भेंट न चढ़े।

डॉक्टर बनकर परिवार की आर्थिक स्थिति बदलना चाहती थी अंशिका

अंशिका डॉक्टर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बदलना चाहती थी। वह लंबे समय से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी, लेकिन आर्थिक परेशानियां और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता उसे लगातार परेशान कर रही थीं। इस बीच पेपर लीक की जब उसे सूचना मिली तब अंशिका ने 14 मई को फंदा लगाकर जान दे दी थी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर निराश्रित गोवंश को बचाने पर भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत; दस घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।