आनंद विहार में देश का बड़ा फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू, 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को 30 मिनट में कर सकता है चार्ज
यमुनापार के आनंद विहार स्टेशन पर एनसीआरटीसी ने 480 किलोवाट क्षमता वाला देश का सबसे बड़ा फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन ...और पढ़ें

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग के लिए 480 किलोवाट क्षमता वाली 10 हाई-वोल्टेज चार्जिंग यूनिट लगाई गई।
HighLights
आनंद विहार में देश का सबसे बड़ा फास्ट ईवी स्टेशन।
480 किलोवाट क्षमता, 10 वाहन एक साथ 30 मिनट में चार्ज।
'इलेक्ट्रीफाई' ऐप से बुकिंग और भुगतान की सुविधा उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार के आनंद विहार स्टेशन पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग के लिए 480 किलोवाट क्षमता वाली 10 हाई-वोल्टेज चार्जिंग यूनिट लगाई गई हैं।
इसके लगने से आसपास के क्षेत्रों सहित यात्रियों को भी पुरा लाभ मिलेगा। यह चार्जिंग स्टेशन एक ही समय में 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को तेज़ी से व बैट्री को आधे घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम है। यह चार्जिंग स्टेशन अब तक का सबसे बड़ा फास्ट ईवी स्टेशन है।
एप की मदद से आसान होगा काम
इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने वाले लोग इलेक्ट्रीफाई मोबाइल एप्लिकेशन की मदद से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता। स्लाट बुक करने के बाद ई-वाहन को कुछ ही मिनटों में चार्ज किया जा सकता हैं।
इस एप के जरिए उपयोगकर्ता अपने वाहन की चार्जिंग स्थिति की रीयल-टाइम मानिटरिंग कर सकते हैं और डिजिटल माध्यम से आसानी से भुगतान भी कर सकते हैं।
8 स्टेशनों पर ई-वाहन चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध
आनंद विहार में इस सुविधा के आरंभ होने के साथ ही अब साहिबाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नार्थ और मेरठ साउथ सहित कॉरिडोर के कुल 8 स्टेशनों पर ई-वाहन चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इन स्टेशनों पर फास्ट और सामान्य दोनों श्रेणी के चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।
