विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आनंद विहार स्टेशन पर उमड़ा 40 हजार यात्रियों का हुजूम, छठ पर बिहार-पूर्वांचल जाने वालों की भारी भीड़

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:27 PM (IST)

दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को भी बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी ...और पढ़ें

रेलवे स्टेशन पर मौजूद भीड़। फोटो- चंद्र प्रकाश मिश्र

रेलवे स्टेशन पर मौजूद भीड़। फोटो- चंद्र प्रकाश मिश्र

HighLights

  1. छठ महापर्व के कारण आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।

  2. लगभग 40 हजार यात्रियों ने आनंद विहार से किया सफर।

  3. ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों को करनी पड़ी मशक्कत।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो गई, लेकिन घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ शुक्रवार को भी कम नहीं हुई। शुक्रवार को भी आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों का हुजूम उमड़ा रहा।

रोजाना चलने वाली ट्रेनों के साथ विशेष ट्रेनों का संचालन किए जाने के बावजूद स्टेशन पर भीड़ के हालात बने रहे। करीब 40 हजार यात्रियों ने यहां से सफर किया। यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई यात्री भीड़ के बीच जैसे-तैसे ट्रेन में घुसकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

बिहार और पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में भीड़

सुबह से ही स्टेशन पर यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बिहार और पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती रही। यात्रियों की संख्या अधिक होने पर रेलवे प्रशासन को होल्डिंग एरिया में उन्हें रोका। ट्रेन आने और प्लेटफार्म पर जगह बनने के अनुसार यात्रियों को आगे जाने दिया गया।

ट्रेन पर चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की

इसके बावजूद ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की जैसे हालात बने रहे। सिर पर बैग और हाथों में बच्चों का सामान लिए लोग किसी तरह ट्रेन में जगह बनाने की कोशिश करते दिखे। परिवार के साथ सफर कर रहे यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई। इस दौरान सुरक्षाबल भी तैनात रहे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, यमुना क्रूज के बाद लाइट एंड साउंड शो का आगाज; CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।