संविधान दिवस पर NDMC सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे अमित शाह, भाजपा ने कांग्रेस पर किया हमला
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 नवंबर को संविधान दिवस पर दिल्ली में प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करेंगे।
-1795428448184_m.webp)
अमित शाह संविधान दिवस पर एनडीएमसी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। फोटो-जागरण
HighLights
अमित शाह 26 नवंबर को संविधान दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल।
दिल्ली के एनडीएमसी सभागार में प्रबुद्ध वर्ग को करेंगे संबोधित।
भाजपा ने कांग्रेस पर संविधान उल्लंघन का आरोप लगाया।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस के रूप में घोषित किया। 26 नवंबर को संविधान दिवस के दिन जगह - जगह कार्यक्रम आयोजित होंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एनडीएमसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करेंगे।
संविधान का उल्लंघन करता रहा है कांग्रेस
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान का उल्लंघन किया है। कानून को न मानते हुए प्रदर्शन के नाम पर जंतर मंतर पर अराजकता, सुप्रीम कोर्ट का घेराव कर संविधान का उल्लंघन किया। एक तरफ संविधान को नहीं मानने वाली विपक्षी पार्टियां हैं तो दूसरी तरफ इसकी रक्षा करने वाली भाजपा।
कांग्रेस संसद नहीं चलने देते
मोदी सरकार ने गैर जरूरी कानूनों में बदलाव किया। कांग्रेस ने 1950 से ही संविधान का उल्लंघन किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को मानने से इनकार। देश की जनता ने तीन बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का समर्थन दिया इसे भीड़ तंत्र से नहीं हटाया जा सकता।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांसद संसद को चलने नहीं देते हैं। बाद में बाहर मॉक संसद आयोजित करते हैं। वह हमेशा मॉक प्रधानमंत्री रहेंगे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी, CAQM ने 15-20% कमी का रखा लक्ष्य; DM और DC संग हुई मीटिंग