SEM कोर्ट में आज पेश होंगी नेहा बोरा, शांति बॉन्ड न भरने पर जारी हो सकता है वारंट; दो बार कर चुकी हैं इनकार
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा को आज स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में शांति बॉन्ड भरना होगा। अगर ...और पढ़ें
-1793114370168_m.webp)
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन अध्यक्ष नेहा बोरा। फोटो- जागरण आर्काइव
HighLights
नेहा बोरा को आज कोर्ट में बॉन्ड भरना है।
बॉन्ड न भरने पर जमानती वारंट जारी हो सकता है।
पहले भी दो बार बॉन्ड भरने से इनकार कर चुकी हैं।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
नेहा बोरा को आज यानी बुधवार को इन्हें मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) कोर्ट में पेश होकर शांति बनाए रखने संबंधी बॉन्ड भरने का निर्देश दिया गया है। यदि वह इस बार भी बॉन्ड नहीं भरती हैं, तो उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया जा सकता है।
हाई कोर्ट पहुंची थी नेहा बोरा
नेहा बोरा द्वारा बॉन्ड न भरे जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वह दो बार बॉन्ड भरने से इंकार कर चुकी हैं। पहली बार दिल्ली पुलिस द्वारा बॉन्ड भरने के लिए नोटिस जारी करने पर नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दे दी थी हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए पुलिस के नोटिस को बरकरार रखा था।
दो बार बॉन्ड भरने से किया मना
हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद, अगली तारीख पर भी उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों और आरोपों से संबंधित दस्तावेज न मिलने का बहाना बनाकर बॉन्ड भरने से मना कर दिया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा पर लगे सभी आरोपों और दर्ज मुकदमों से जुड़े सारे संबंधित दस्तावेज उन्हें मुहैया करा दिए हैं।
पुलिस द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद अब एसईएम कोर्ट ने 28 अक्टूबर की तारीख तय करते हुए समन जारी किया है। अब देखना होगा कि क्या नेहा बोरा कोर्ट में पेश होकर कानूनी प्रक्रिया के तहत बॉन्ड भरती हैं या फिर कोर्ट सख्त रुख अपनाते हुए वारंट जारी करने का आदेश देता है।
