विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से पटना जानेवाले ध्यान दें! एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 7 दिनों के लिए रद की उड़ान; बढ़ेंगी परेशानियां

Published: Tue, 22 Sep 2026 04:38 PM (IST)

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली-पटना रूट पर अपनी दो उड़ानें (IX1346 और IX1348) 24 से 30 सितंबर तक सात दिनों ...और पढ़ें

दिल्ली-पटना रूट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें सात दिनों के लिए रद। फाइल फोटो

दिल्ली-पटना रूट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें सात दिनों के लिए रद। फाइल फोटो

HighLights

  1. एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-पटना उड़ानें रद्द।

  2. 24 से 30 सितंबर तक सात दिनों के लिए रद्द।

  3. यात्रियों को किराए में बढ़ोतरी और बुकिंग में दिक्कत।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली और पटना के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को आगामी दिनों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली-पटना-दिल्ली रूट पर संचालित होने वाली अपनी दो प्रमुख उड़ानों को सात दिनों के लिए रद्द करने का फैसला किया है।

24 से 30 सितंबर तक रद्द रहेंगी उड़ानें

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आइएक्स1346 और आइएक्स1348 आगामी 24 सितंबर से 30 सितंबर तक रद रहेंगी। एयरलाइंस ने इसके पीछे परिचालन कारणों का हवाला दिया है।

यात्रियों के लिए स्पष्ट निर्देश नहीं

बताया जा रहा है कि एयरलाइंस की ओर से पटना एयरपोर्ट अथारिटी को एक हफ्ते की इस रद्दीकरण की सूचना दे दी गई है।

हालांकि, कंपनी ने किसी विशिष्ट समस्या की जानकारी साझा नहीं की है और न ही प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था या रिफंड से जुड़ा स्पष्ट विवरण दिया है।

उड़ानों के अचानक रद होने से दिल्ली-पटना रूट पर हवाई किरायों में बढ़ोतरी होने और त्योहारों के मौसम से ठीक पहले यात्रियों को सीट बुकिंग में कठिनाइयों का सामना करने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- रनवे पर चलते विमान में खड़े दिखे यात्री, वीडियो वायरल होने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस ने दी सफाई