एअर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा की उड़ानें 20 अक्टूबर तक कीं रद; सऊदी अरब में बदलते हालात पर घोषणा
एअर इंडिया ने सऊदी अरब में तेजी से बदलते सुरक्षा हालातों के मद्देनजर रियाद, दम्माम और जेद्दा की अपनी सभी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद कर दी हैं। जानें क्यों?

एयरलाइन ने सभी उड़ानों को आगामी 20 अक्टूबर तक के लिए अस्थायी रूप से रद कर दिया है। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
एअर इंडिया ने सऊदी अरब की उड़ानें रद्द कीं।
रियाद, दम्माम, जेद्दा की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए लिया गया अहम फैसला।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सऊदी अरब में तेजी से बदलते सुरक्षा हालातों को देखते हुए एअर इंडिया ने एक बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने और जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को आगामी 20 अक्टूबर तक के लिए अस्थायी रूप से रद कर दिया है।
एअर इंडिया ने क्यों बंद की उड़ानें?
एअर इंडिया प्रबंधन के अनुसार, इस फैसले का मुख्य उद्देश्य यात्रियों और फ्लाइट के क्रू मेंबर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि उनके लिए यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता पर है।
एयरलाइन की टीम स्थिति पर लगातार और बारीकी से नजर बनाए हुए है। परिचालन को सुरक्षित रूप से दोबारा शुरू करने के लिए सुरक्षा और परिस्थितियों का हर दिन मूल्यांकन किया जा रहा है।
यात्रियों के लिए रिफंड की सुविधा
उड़ानों के रद होने से प्रभावित हुए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया ने फुल रिफंड की घोषणा की है। जिन यात्रियों की टिकटें इस अवधि के दौरान रद हुई हैं, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपना पूरा पैसा वापस पा सकते हैं।
बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी अनिश्चितता के बीच यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ानों का स्टेटस जरूर जांच लें।
यह भी पढ़ें- इंडिगो की ट्रैवल एडवाइजरी, सऊदी अरब के चार शहरों की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद
