विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेद्दा, रियाद और दम्माम की उड़ानें सस्पेंड, फ्री की रीबुिकंग; मिडिल ईस्ट संकट के बीच एअर इंडिया का फैसला

Published: Fri, 30 Oct 2026 05:56 PM (IST)

पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति के कारण एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा, रियाद और दम्माम के लिए ...और पढ़ें

एअर इंडिया ने अपनी उड़ानें सस्पेंड कीं। फोटो: आर्काइव

एअर इंडिया ने अपनी उड़ानें सस्पेंड कीं। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. पश्चिम एशिया तनाव के कारण उड़ानें निलंबित।

  2. जेद्दा, रियाद, दम्माम की उड़ानें प्रभावित।

  3. यात्रियों को मुफ्त रीबुकिंग या रिफंड।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति के बीच एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा, रियाद और दम्माम जाने तथा वहां से आने वाली अपनी सभी उड़ानों को 14 नवंबर तक के लिए पूरी तरह निलंबित कर दिया है।

एयरलाइन प्रबंधन ने प्रभावित यात्रियों को राहत देते हुए रीबुकिंग और रिफंड के विशेष विकल्प प्रदान किए हैं। जिन यात्रियों के पास 30 अक्टूबर या उससे पहले के कन्फर्म टिकट हैं और जिनकी यात्रा 14 नवंबर तक प्रस्तावित थी।

29 नवंबर तक करा सकते हैं फ्री रीबुकिंग

वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 29 नवंबर तक के लिए एक बार मुफ्त रीबुकिंग करा सकते हैं।

इसके अलावा एअर इंडिया के यात्री सऊदी अरब के किसी अन्य चालू स्टेशन, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री सऊदी अरब या बहरीन के किसी भी चालू स्टेशन के लिए रीबुक कर सकते हैं। यात्रा रद्द करने की स्थिति में पूरा रिफंड भी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 1 नवंबर से इन वाहनों की दिल्ली में No Entry! किसे अनुमति और किस पर लगी रोक? चालकों के लिए टोल फ्री नंबर जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।