कल होगा त्विषा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम, जबलपुर हाई कोर्ट ने दिया आदेश
एम्स नई दिल्ली को नोएडा निवासी त्विषा शर्मा के दोबारा पोस्टमार्टम का जबलपुर हाईकोर्ट से आधिकारिक आदेश मिल गया है। ...और पढ़ें

त्विषा शर्मा मामले में पोस्टमार्टम का आदेश मिला। फाइल फोटो
HighLights
एम्स को त्विषा शर्मा पोस्टमार्टम का आदेश मिला।
जबलपुर हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम का निर्देश दिया।
विशेषज्ञों की टीम रविवार को पोस्टमार्टम करेगी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एम्स को नोएडा निवासी त्विषा शर्मा मामले में दोबारा पोस्टमार्टम करने का जबलपुर हाईकोर्ट का आधिकारिक आदेश प्राप्त हो गया है। एम्स फारेंसिक विभाग के प्रमुख प्रो. डा. सुधीर गुप्ता ने बताया कि आदेश प्राप्त होने के बाद संस्थान ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बताया कि एम्स विशेषज्ञों की टीम रविवार को त्विषा शर्मा का पोस्टमार्टम करेगी। कहाकि पूरी प्रक्रिया न्यायहित में पारदर्शिता और निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकाल के अनुसार संपन्न की जाएगी।
इससे पहले एम्स की ओर से दिन में जानकारी दी गई थी कि उन्हें इस मामले में आधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं हुआ था। दोपहर बाद आदेश प्राप्त होने पर तुरंत ही टीम को रवाना कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा की कहानी: शादी, अकेलापन और फिर मौत... दुखद हादसे में बदली प्रेम विवाह की कहानी
यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा मामले में दोबारा पोस्टमार्टम की तैयारी हुई पूरी, बस जबलपुर HC के लिखित आदेश के इंतजार में है AIIMS
