विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! बच्चों के हाथ में मोबाइल थमाना पड़ सकता है भारी, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Published: Tue, 12 May 2026 05:45 PM (IST)

एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों ने बच्चों को मोबाइल फोन देने के खतरों के प्रति आगाह किया है, क्योंकि अत्यधिक स्क्रीन टाइम उनके मानसिक, भाषाई और सामाजिक विकास को बाधित कर सकता है। 

एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों ने बच्चों को मोबाइल फोन देने के खतरों के प्रति आगाह किया है। इमेज एआई

एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों ने बच्चों को मोबाइल फोन देने के खतरों के प्रति आगाह किया है। इमेज एआई

अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। आजकल छोटे बच्चों को खाना खिलाने, शांत कराने या घर के काम के दौरान उन्हें व्यस्त रखने के लिए मोबाइल फोन थमा देना आम बात बनती जा रही है। यह खतरनाक है। क्योंकि अत्याधिक स्क्रीन टाइम बच्चों केमानसिक, भाषाई और सामाजिक विकास बाधित कर सकता है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स दिल्ली) के विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कम उम्र में अत्यधिक स्क्रीन टाइम बच्चों में आटिज्म जैसे लक्षण पैदा कर सकता है। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी है कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल और अन्य डिजिटल स्क्रीन से दूर रखा जाए।

विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे बच्चों में आंखों का संपर्क कम होना, नाम पुकारने पर प्रतिक्रिया न देना या कम देना, बोलने में देरी, चिड़चिड़ापन, ध्यान की कमी और अकेले रहने की प्रवृत्ति जैसे संकेत देखे जा सकते हैं। एम्स से जुड़े एक अध्ययन में तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के 250 बच्चों का विश्लेषण किया गया।

इनमें 150 बच्चे ऑटिज्म से प्रभावित पाए गए, जबकि 100 बच्चों का विकास सामान्य था। अध्ययन में यह पाया गया कि आटिज्म वाले बच्चों में अत्यधिक स्क्रीन एक्सपोजर, शारीरिक गतिविधियों की कमी और नींद से जुड़ी समस्याएं अधिक थीं।

एम्स की बाल न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष शेफाली गुलाटी के अनुसार जीवन के आरंभिक वर्षों में बच्चे का मस्तिष्क तेजी से विकसित होता है। इस दौरान बच्चा परिवार, बातचीत, चेहरे के भाव और सामाजिक संपर्क से सीखता है। लेकिन लंबे समय तक मोबाइल या टीवी स्क्रीन देखने से वास्तविक संवाद कम हो जाता है, जिससे कई बार बच्चों में ऑटिज्म जैसे व्यवहार दिखाई देने लगते हैं।

हालांकि विशेषज्ञों ने यह भी स्पष्ट किया है कि मोबाइल या टीवी को सीधे तौर पर ऑटिज्म का कारण साबित नहीं किया गया है, लेकिन अत्यधिक डिजिटल एक्सपोजर बच्चों में ‘ऑटिज्म जैसे व्यवहार’ को बढ़ा सकता है।

एम्स विशेषज्ञों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल और अन्य डिजिटल स्क्रीन से दूर रखा जाए। इसके बजाय बच्चों को खेल, कहानी सुनाने, बातचीत और बाहरी गतिविधियों में शामिल करना उनके मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अधिक लाभकारी माना जाता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पार्किंग का मकड़जाल ले रहा लोगों की जान, इमरजेंसी वाहनों के लिए भी नहीं बचा रास्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।