विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अग्निवीरवायु जवान अब बन सकेंगे योग प्रशिक्षक, 'योग सेतु' के तहत IAF और संस्कृत विश्वविद्यालय में करार

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:24 PM (GMT+05:30)

भारतीय वायुसेना के अग्निवीरवायु जवान अब योग प्रशिक्षक बन सकेंगे, जिसके लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और वायुसेना के बीच 'योग सेतु' कार्यक्रम के तहत समझौता हुआ है। 

एमयू को साझा करते एयर मार्शल हरदीप बैंस और केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी। सौजन्य: संस्कृति विश्विद्यालय

एमयू को साझा करते एयर मार्शल हरदीप बैंस और केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी। सौजन्य: संस्कृति विश्विद्यालय

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के अग्निवीरवायु जवान अब योग प्रशिक्षक भी बन सकेंगे। इसके लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और भारतीय वायुसेना के बीच ‘योग सेतु’ कार्यक्रम के तहत समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस पहल के तहत अग्निवीरवायु जवानों को योग प्रशिक्षक (लेवल-1) का विशेष ऑनलाइन और कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

योग प्रशिक्षक बनने का मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में योगासन, प्राणायाम, ध्यान, तनाव प्रबंधन, योग दर्शन और यौगिक आहार जैसे विषय शामिल होंगे। इसका उद्देश्य जवानों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ मानसिक मजबूती, एकाग्रता और आत्मानुशासन विकसित करना है, ताकि वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें।

मजबूत होगा ज्ञान परंपरा और वायुसेना का जुड़ाव

समझौते के अवसर पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि भारतीय वायुसेना देश की सुरक्षा के लिए आकाश में सक्रिय है, जबकि विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और प्रसार में जुटा है।

उन्होंने कहा, आप आकाश में हैं और हम जड़ों में, योग इस जुड़ाव को और मजबूत बनाता है।

जवान बनेंगे योग के संवाहक

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल जवानों को प्रमाणपत्र देना नहीं, बल्कि उन्हें योग का संवाहक बनाना भी है, ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र और समाज में योग का संदेश पहुंचा सकें।

कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की ओर से एयर मार्शल हरदीप बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी और विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अब दिल्लीवालों को खुद कराना होगा अपने घरों का स्ट्रक्चरल ऑडिट, MCD ने खड़े किए हाथ; नया नियम भी बनेगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।