विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RTR फ्लाईओवर पर दरारों के बाद जागा PWD, दिल्ली में 2004 से पहले बने 17 फ्लाईओवरों का होगा सेफ्टी ऑडिट 

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:20 PM (IST)

राव तुलाराम फ्लाईओवर में दरारें मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने 2004 से पहले बने सभी पुराने फ्लाईओवरों की जांच के ...और पढ़ें

दिल्ली में RTR फ्लाईओवर में कुछ दिन पहले आ गई थी दरार। फोटो: आर्काइव

दिल्ली में RTR फ्लाईओवर में कुछ दिन पहले आ गई थी दरार। फोटो: आर्काइव

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राव तुलाराम (आरटीआर) फ्लाईओवर पर दरारें मिलने की घटना के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पुराने फ्लाईओवरों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

पीडब्ल्यूडी ने वर्ष 2004 से पहले बने फ्लाईओवरों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि कहीं दूसरे पुराने फ्लाईओवरों में भी राव तुलाराम जैसी स्थिति तो नहीं बन रही है।

विभाग तकनीकी परीक्षण के आधार पर इनकी मौजूदा स्थिति का आकलन करेगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार मरम्मत, मजबूती के लिए और अन्य सुधार कार्य कराए जाएंगे।

17 पुराने फ्लाईओवरों की होगी जांच

दरअसल, दिल्ली में 2004 से पहले बने करीब 17 फ्लाईओवर ऐसे हैं, जिन्हें मरम्मत की जरूरत है। इनमें वर्ष 1982 में बना आईटीओ फ्लाईओवर और वर्ष 1992 में बना आईआईटी फ्लाईओवर भी शामिल हैं।

इसके अलावा वर्ष 2001 से 2004 के बीच बने कई फ्लाईओवरों की स्थिति की जांच करने के लिए कहा गया है। इनमें एंड्रयूज गंज, नेहरू प्लेस, सावित्री सिनेमा, राजा गार्डन और सफदरजंग-एम्स जैसे फ्लाईओवर शामिल हैं। विभाग को कई जगह एक्सपेंशन ज्वाॅइंट और बेयरिंग में खराबी की आशंका है।

10 साल तक रखरखाव का काम नहीं हुआ

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछला डेढ़ साल का समय निकाल दिया जाए तो उससे पहले का 10 साल का समय ऐसा रहा है जिसमें फ्लाईओवर के रखरखाव के मामले में जरूरत के हिसाब से काम नहीं हो सका है।

इसे देखते हुए सभी पुराने फ्लाईओवरों का सर्वे कराने के लिए कहा गया है। बता दें कि दक्षिणी दिल्ली में स्थित पुराने राव तुलाराम फ्लाईओवर पर 20 अक्टूबर को मुख्य सड़क पर कम से कम तीन दरारें मिलने के बाद यातायात बंद करना पड़ा था।

दिल्ली के इन 17 फ्लाईओवरों की जांच के निर्देश

फ्लाईओवर

निर्माण वर्ष

एजेंसी

आई पी एस्टेट

1982

पीडब्ल्यूडी

पंजाबी बाग

2001

पीडब्ल्यूडी

अफ्रीका एवेन्यू

2001

पीडब्ल्यूडी

मायापुरी

2002

पीडब्ल्यूडी

मोती बाग

2001

पीडब्ल्यूडी

सावित्री सिनेमा

2001

पीडब्ल्यूडी

आईआईटी

1992

डीटीटीडीसी

सरिता विहार

2001

डीडीए

नेहरू प्लेस

2001

पीडब्ल्यूडी

कालकाजी

2004

पीडब्ल्यूडी

एंड्रयूज गंज

2002

पीडब्ल्यूडी

नेल्सन मंडेला

2001

डीडीए

सफदरजंग अस्पताल

2003

पीडब्ल्यूडी

ब्रिटारिया चौक

2004

पीडब्ल्यूडी

पंचशील क्लब

2004

पीडब्ल्यूडी

जगतपुरी

2002

डीडीए

लोनी रोड

1991

डीटीटीडीसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।