विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई को 'साहब' कहने पर दिल्ली पुलिस को घेरा, अभिजीत दीपके बोले- गैंगस्टरों के प्रति इतना सम्मान?

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:06 PM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर गैंगस्टरों के प्रति सम्मान और छात्रों-कार्यकर्ताओं के प्रति कठोरता बरतने का आरोप लगाया है।

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके। ANI

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके। ANI

HighLights

  1. अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए।

  2. डीसीपी के पुराने वीडियो में लॉरेंस बिश्नोई को 'साहब' कहा।

  3. पुलिस का गैंगस्टरों के प्रति सम्मान, छात्रों के प्रति नहीं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दीपके ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर दिल्ली पुलिस के डीसीपी का पुराना वीडियो शेयर किया है।

अभिजीत दीपके ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली पुलिस जितना सम्मान गैंगस्टरों के प्रति दिखाती है, उतना सम्मान छात्रों और कार्यकर्ताओं के प्रति क्यों नहीं दिखाती है?

कोर्ट से मिल चुकी जमानत

दीपके की यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर उन्हें कई बार हिरासत में ले चुकी है। इतना ही नहीं दीपके के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है। उन्हें कोर्ट से दो बार जमानत मिल चुकी है।

शेयर किया DCP का पुराना वीडियो 

दीपके ने X पर डीसीपी के जिस पुराने वीडियो को शेयर किया है, उस वीडियो में डीसीपी 'लॉरेंस बिश्नोई साहब' कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। इसी को लेकर दीपके ने दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाया है।

दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल

दीपके अपने X अकाउंट पर शेयर पोस्ट में बताया कि दिल्ली पुलिस 'लॉरेंस बिश्नोई साहब' बोलती है। लेकिन गैंगस्टरों के लिए दिल्ली पुलिस का जो सम्मान है। काश वे इसका 10% भी उन छात्र और कार्यकर्ताओं के लिए दिखाते जो सिर्फ प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'उनके पास कानूनी आधार नहीं इसलिए...', सौरव और आशुतोष की गिरफ्तारी पर बोले CJP चीफ अभिजीत दीपके

यह भी पढ़ें- 'कैसा लगता है', जेल से रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने पोस्ट की शाहरुख खान की तस्वीर