दादी के निधन पर CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को मिली राहत, दिल्ली पुलिस ने मानवीय आधार पर घर जाने की इजाजत दी
काॅकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया था। दादी के निधन की सूचना मिलने पर ...और पढ़ें

अभिजीत दीपके को मानवीय आधार पर रिहा किया गया। फोटो: वीडियो ग्रैब
HighLights
दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था
विमान के अंदर ही तीनों को हिरासत में लिया था
दादी के निधन पर मानवीय आधार पर जाने की अनुमति
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके समेत सौरभ दास व आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान के अंदर जाकर हिरासत में लिया।
सुबह करीब 9.45 बजे जैसे ही तीनों मुंबई से एक विमान से दिल्ली पहुंचे, पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
तीनों को अलग-अलग डिटेंशन सेंटर भेजा
उसके बाद दीपके को गुरुग्राम और सौरभ दास तथा आशुतोष रांका को अलग-अलग स्थानों पर जाफरपुर कलां और बाहरी दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया, ताकि तीनों को अलग-अलग रखे जाने पर उनके समर्थकों की भीड़ न जुट सके।
दादी के निधन पर घर जाने की अनुमति
यह सब चल ही रहा था कि पुलिस को दीपके की दादी के निधन की सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें मानवीय आधार पर महाराष्ट्र स्थित घर जाने की इजाजत भी दे दी।
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में अभिजीत दीपके की 85 वर्षीया दादी सावित्रीबाई शंकरराव दीपके का लंबी बीमारी के बाद शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे निधन हो गया।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोपहर में दीपके की दादी के निधन की जानकारी मिलने पर उन्हें गृह नगर पहुंचाने के लिए हर संभव मदद की पेशकश की गई। अभिजीत के पुलिस हिरासत में होने के कारण परिवार का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था।
