'कितनी याद आती है...' दीवाली पर अभिजीत दीपके का छलका दर्द; X पर शेयर किया इमोशनल मैसेज
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दीवाली पर एक भावुक X पोस्ट साझा किया है। उन्होंने घर ...और पढ़ें
-1794212856089_m.webp)
अभिजीत दीपके। सोशल मीडिया
HighLights
अभिजीत दीपके ने दीवाली पर भावुक X पोस्ट साझा किया।
उन्होंने घर से दूर रहने वाले लोगों को शुभकामनाएं और बधाई दी।
विदेश में मनाई अपनी दो दीवाली का भी जिक्र किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के पर्व को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके का एक X पोस्ट सामने आया है।
इस पोस्ट के जरिए अभिजीत दीपके ने दीवाली के त्योहार पर अपने घरों से दूर रहने वाले लोगों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। इस X पोस्ट में दीपके का दर्द भी छलका हुआ नजर आया है।
अभिजीत दीपके ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर डाली पोस्ट में अमेरिका में बिताई अपनी दो दीवाली का भी जिक्र किया है। ये दोनों दीवाली उन्होंने अपने घर और अपनों से दूर रहकर मनाई थी।
x पर डाली इमोशनल पोस्ट
दीपके ने X पर लिखा, 'जब मैं विदेश में था तब दो दीवाली घर से दूर बिताने के बाद, मुझे पता है कि आप अपने परिवार और प्रियजनों को कितना याद करते हैं, खासकर त्योहारों के दौरान। तो, इस दीवाली को घर से दूर बिताने वाले सभी लोगों के लिए थोड़ा अतिरिक्त प्यार। मुझे आशा है कि आपको अगला जश्न अपने प्रियजनों के साथ मनाने का मौका मिलेगा।'
दीपके ने और क्या लिखा?
अभिजीत दीपके ने यह भी लिखा, 'हमारे सभी सेना के जवानों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, एयर लाइन और रेलवे कर्मचारियों, रोड ट्रांसपोर्ट कर्मियों, दमकल कर्मियों, सफाई कर्मियों, रेजिडेंशियल सिक्योरिटी स्टाफ, हॉस्टल और विदेश में रहने वाले छात्र और घर नहीं लौटने वाले प्रवासी मजदूर व परिवारों से दूर रहने वालों दीवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आप अगली दिवाली अपने प्रियजनों के साथ बिता पाएंगे।'
Having spent two Diwalis away from home while I was abroad, I know how much you miss your family and loved ones, especially during festivals. So, a little extra love to everyone spending this Diwali away from home. I hope you get to celebrate the next one with your loved ones. ❤️🪔
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) November 8, 2026