विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'SIR के खिलाफ जारी रहेगी CJP की लड़ाई', अभिजीत दीपके का एलान

Published: Sat, 07 Nov 2026 10:52 PM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कोच्चि में एसआइआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

अभिजीत दीपके का एलान- SIR के खिलाफ जारी रहेगा प्रदर्शन (फोटो-पीटीआई)

अभिजीत दीपके का एलान- SIR के खिलाफ जारी रहेगा प्रदर्शन (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. दीपके ने एसआइआर के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का दावा किया।

  2. कोच्चि में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को संबोधित किया।

  3. स्वतंत्र चुनाव प्रणाली स्थापित होने तक अभियान जारी रखने का संकल्प।

डिजिटल डेस्क, कोच्चि। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को दावा किया कि एसआइआर के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। वह कोच्चि में एसआइआर के खिलाफ जंतर-मंतर एट कोच्चि विरोध प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे।

SIR के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

इससे पहले, कोच्चि हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए दीपके ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक कि एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली स्थापित नहीं हो जाती।

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में होने वाले चुनावों पर भरोसा नहीं किया जा सकता और एक राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने के लिए इनमें हेरफेर की जा रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि पूरे देश में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं और एसआइआर प्रक्रिया से कोई भी राज्य अछूता नहीं है। दीपके ने शनिवार को कहा कि 2029 के लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी।

(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'विदेशों से पैसा और पाकिस्तान से कनेक्शन...', केंद्रीय मंत्री ने CJP पर लगाया भारत-विरोधी फंडिंग का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।