विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसी से रंजिश तो नहीं...! दिल्ली में AAP नेता पर फायरिंग मामले में उठा ये सवाल, जांच में जुटी पुलिस

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:31 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर में गुरुवार रात आम आदमी पार्टी के एक नेता के कार्यालय पर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं।   

आप नेता पर फायरिंग ( फोटो स्रोत : जागरण )

आप नेता पर फायरिंग ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर में फायरिंग की घटना।

  2. आम आदमी पार्टी युवा विंग नेता के कार्यालय पर हमला।

  3. स्कूटी सवार दो बदमाशों ने तीन राउंड गोली चलाई।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। फर्श बाजार थाना क्षेत्र के विश्वास नगर इलाके में गुरुवार रात स्कूटी सवार दो बदमाशों ने आम आदमी पार्टी के नेता के कार्यालय पर गोलियां चला दी।

गनीमत रही गोली किसी को लगी नहीं। पीड़ित आम आदमी पार्टी की युवा विंग का विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष है। दहशत फैलाने के बाद बदमाश फरार हो गए। फर्श बाजार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशो ने तीन राउंड फायरिंग की है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस..

जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि गुरुवार रात नौ बजे सूचना मिली की रात नौ बजे स्कूटी सवार दो बदमाशों ने दक्ष रोड स्थित श्री महाकाल प्रापर्टीज पर गोलियां चलाई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

शुरुआती जांच में सामने आया कि डीलर कृष्ण कांत का भाई अभिषेक आप नेता है। उसने भी इसमें कार्यालय बनाया हुआ है।

स्कूटी पर सवार होकर आए थे दो बदमाश..

एक स्कूटी सवार ने पिस्टल निकाली और तीन राउंड गोलियां चला दी। प्रॉपटी डीलर और आप नेता से पूछताछ कर पता किया जा रहा है कि उनकी किसी से रंजिश है या नहीं।

यह भी पढ़ें- दिल्लीवाले खुद कराएंगे स्ट्रक्चरल ऑडिट, लेकिन कैसे झेलेंगे लाखों का खर्च? नियम बना तो खड़ी होंगी 5 मुश्किलें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।