विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Acid Attack: दिल्ली के द्वारका में स्कूल जा रही छात्रा पर युवक ने फेंका एसिड, घटनाक्रम CCTV में हुआ कैद

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Wed, 14 Dec 2022 11:15 AM (IST)Updated: Wed, 14 Dec 2022 12:15 PM (IST)

Delhi Acid Attack News दिल्ली के द्वारका इलाके में बुधवार सुबह एक छात्रा पर एसिड अटैक किया गया है। घटना ...और पढ़ें

दिल्ली में छात्रा पर युवक ने फेंका एसिड, सफदरजंग अस्पताल में कराया गया भर्ती
दिल्ली में छात्रा पर युवक ने फेंका एसिड, सफदरजंग अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मनचलों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन दिल्ली में महिला से छेड़खानी और बदसलूकी के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला दिल्ली के द्वारका का है, जहां पर युवक द्वारा छात्रा पर तेजाब फेंकने का है। 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, द्वारका इलाके में एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंका है। घटना में बुरी तरह से घायल छात्रा को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना में दो युवक शामिल थे। ये आरोपित नीले रंग की बाइक पर सवार थे। वहीं, पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है। राजधानी में दिनदहाड़े घटी इस घटना से पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि द्वारका के मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन में सूचना मिली कि 17 साल की लड़की पर एसिड जैसे किसी पदार्थ से बाइक सवार दो लड़कों ने अटैक किया गया है। लड़की का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वह 8 फीसदी जली हुई है। एक लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पता चला है कि दूसरा लड़का मुख्य संदिग्ध लग रहा है और उसको पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। सभी बिंदुओं पर कार्रवाई की जा रही है।

घटना के वक्त छोटी बहन थी साथ, परिचित पर शक

दिल्ली पुलिस के पीसीआर पर सुबह करीब नौ बजे मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में कॉल आई। बताया गया है कि 17 साल की एक लड़की पर आज सुबह साढ़े सात बजे के करीब बाइक सवार दो लोगों ने कथित तौर पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ का इस्तेमाल कर हमला किया।घटना के वक्त पीड़ित लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। पीड़िता ने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। 

छात्रा की हालत स्थिर

घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने बताया कि छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, उसकी हालत स्थिर है। आगे की बात डॉक्टर बेहतर बता पाएंगे।

दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से पूछे सवाल

दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission For Women) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने छात्रा पर एसिट अटैक मामले का संज्ञान लिया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका गया। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?"

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी दिल्ली में छात्रा पर हुए एसिड हमले का संज्ञान लिया है। आयोग की एक टीम मामले की जांच करने और पीड़िता को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए अस्पताल पहुंचेगी।

Also Read- 

Delhi Crime News: दिल्ली हाई कोर्ट ने एसिड अटैक मामले में 2 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई

Delhi News: दिल्‍ली की महिला पुलिसकर्मी भी नहीं हैं महफूज, मनचलों के हौसले बुलंद