विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi : दिल्‍ली की महिला पुलिसकर्मी भी नहीं हैं महफूज, मनचलों के हौसले बुलंद

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 05 Aug 2015 10:22 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2015 05:38 PM (IST)

राजधानी की सड़कों व बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात की गईं महिला पुलिसकर्मियों को ही मनचलों की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी की सड़कों व बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात की गईं महिला पुलिसकर्मियों को ही मनचलों की फब्तियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, राजधानी में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन मनचला शुरू किया है।

इसके तहत 160 जगहों पर सादे कपड़ों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों पर लोगों ने फब्तियां कसीं। फब्तियां कसने वालों को हिरासत में लेकर पुलिस उन्हें संबंधित थाने ले गई जहां काउंसिलिंग करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

हालांकि, सोमवार को सिविल लाइंस इलाके में बस में छेड़खानी कर रहे युवक को पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। आरोप है कि छेड़खानी से मना करने पर वह महिला पुलिसकर्मी से झगड़ा करने को तैयार हो गया।

उसकी पहचान 22 वर्षीय अफरोज के रूप में हुई। वह शास्त्री पार्क इलाके का रहने वाला है और मजदूरी करता है। सोमवार को दोपहर में शराब पीकर वह बस से घर जा रहा था। उसी बस में जांच के लिए जब महिला पुलिसकर्मी चढ़ी तो देखा कि वह एक युवती से छेड़खानी कर रहा है।

महिला पुलिसकर्मी ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह उनसे लड़ने-झगड़ने करने पर उतारू हो गया। इस पर महिला पुलिसकर्मी ने उसे तमाचा जड़ दिया। दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन मनचला की शुरुआत बीते रविवार से की है।

इसके तहत राजधानी के सभी थानों में सात-सात महिला पुलिसकर्मी व एक-एक महिला सब इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। चार-चार की टुकड़ियों में महिला पुलिसकर्मी भीड़भाड़ वाली जगहों व बाजारों में गश्त कर कार्रवाई कर रही हैं।