दिल्ली में बड़ा हादसा: नांगली विहार में खुले मैनहोल से सीवर में गिरा 4 साल का मासूम, तलाश में जुटी NDRF और फायर ब्रिगेड
बाहरी दिल्ली के नांगली विहार स्थित दास गार्डन कॉलोनी के पास एक 4 वर्षीय बच्चा खुले सीवर में गिर गया ...और पढ़ें
-1794344363490_m.webp)
दिल्ली में बड़ा हादसा: नांगली विहार में सीवर में गिरा 4 साल का मासूम, तलाश में जुटी NDRF और फायर ब्रिगेड
HighLights
नांगली विहार में 4 वर्षीय बच्चा खुले सीवर में गिरा।
NDRF, फायर सर्विस सहित कई टीमें बचाव में जुटीं।
दास गार्डन कॉलोनी के पास हादसा, तलाश अभियान जारी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नांगली विहार स्थित दास गार्डन कॉलोनी के पास एक 4 साल का मासूम बच्चा सीवर में गिर गया है। जिसके बाद से एक बड़ा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
-1794344823487.webp)
इस बचाव अभियान में NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, DDMA और BSF की टीमें शामिल हैं। यह सभी लोग बच्चे को खोजने में जुटे हैं।
एक दमकल अधिकारी ने बताया, "हमें 9:45 बजे कॉल मिली। दिल्ली फायर सर्विस की टीम को यहां तैनात किया गया... 4 साल का एक बच्चा अपनी मां के साथ खेल रहा था, तभी वह खुले मैनहोल से सीवर में गिर गया... बचाव अभियान चल रहा है, लेकिन अभी तक बच्चा नहीं मिला है।"