विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंदिरों और किलों से 488 मूर्तियां चोरी, MP-राजस्थान और UP में सबसे ज्यादा केस; चौंका देंगे ASI के आंकड़े

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:39 PM (IST)

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के तहत 1961 से चोरी हुईं 488 धरोहरों में से 420 (लगभग 86%) अभी तक बरामद ...और पढ़ें

मंदिरों और किलों चोरी हुई मूर्तियों नहीं पता चला। फोटो: एआई जनरेटेड

मंदिरों और किलों चोरी हुई मूर्तियों नहीं पता चला। फोटो: एआई जनरेटेड

वीके शुक्ला, नई दिल्ली। एक तरफ जहां भारत सरकार चोरी गई धरोहर को विदेश से लाने में जुटी है, वहीं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के तहत 1961 से चोरी हुईं 488 धरोहरों में से 420 बरामद नहीं हो सकी हैं।

यानी चोरी हुईं लगभग 86 प्रतिशत ऐतिहासिक धरोहरों का अब भी कुछ अता-पता नहीं है।

मध्य प्रदेश में चोरी के सबसे अधिक 139 मामले

इनमें मध्य प्रदेश 139 चोरी के मामलों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि राजस्थान में 95 और उत्तर प्रदेश में 86 कलाकृतियां चोरी हुईं।

यानी मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को मिलाकर 319 कलाकृतियां चोरी हुई हैं, जो देशभर में दर्ज कुल चोरी का करीब 65 प्रतिशत है। मंदिरों, किलों और संग्रहालयों से मूर्तियों की चोरी, कमजोर निगरानी, दस्तावेजीकरण का अभाव और अंतरराष्ट्रीय तस्करी की चुनौती प्रमुख मुद्दे हैं।

5 साल में चोरी हुईं दो धरोहरों का सुराग नहीं

पिछले पांच साल में चोरी हुईं छह धरोहरों में से भी दो धरोहरों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। यहां एक समस्या यह भी है कि कई चोरी हुईं धरोहरों के दस्तावेज और फोटो आदि भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में नीलामी आदि से बचाया जा सके।

19 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में चोरी

एएसआई के रिकॉर्ड के अनुसार, देश के 19 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित उसके संरक्षण वाले स्मारकों से मूर्तियां, प्रतिमाएं, स्थापत्य के हिस्से और ऐतिहासिक महत्व की दूसरी वस्तुएं चोरी हुई हैं।

इन घटनाओं का सिलसिला 1961 से दर्ज है। ये प्रतिमाएं अब तक बरामद नहीं हुई हैं। चोरी गई धरोहरों में मंदिरों से देवी-देवताओं की मूर्तियों के अलावा पत्थर की नक्काशीदार पट्टिकाएं, मंदिरों के शिखर आदि भी शामिल हैं।

एएसआई के महानिदेशक वाईएस रावत ने कहा कि चोरी की सूचना मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाती है और संबंधित एजेंसियों तथा सीमा शुल्क विभाग को सतर्क किया जाता है।

उन्होंने माना कि धरोहरों का प्रामाणिक विवरण और दस्तावेज नहीं होना एक समस्या है। उन्होंने इनके दस्तावेजीकरण पर जोर दिया।

देश में चोरी हुईं धरोहरों का राज्यवार ब्योरा

राज्य चोरी हुईं धरोहर
मध्य प्रदेश 139
राजस्थान 95
उत्तर प्रदेश 86
उत्तराखंड 33
तमिलनाडु 30
बिहार 22
आंध्र प्रदेश 18
कर्नाटक 15
महाराष्ट्र 12
छत्तीसगढ़ 8
ओडिशा 5
तेलंगाना 5
बंगाल 3

2021 से 2025 तक चोरी 2 धरोहर नहीं मिलीं

  • कर्नाटक-गणपति अम्मा मंदिर, गणेश की पत्थर की मूर्ति 2022
  • बिहार के दत्तिना गांव से भगवान विष्णु की प्रतिमा 2022

यह भी पढ़ें- दिल्ली के पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, यमुना क्रूज के बाद लाइट एंड साउंड शो का आगाज; CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।