दिल्ली के द्वारका से नाइजीरिया के तीन नागरिक गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेजों के तय समय से अधिक रहने का आरोप
दिल्ली पुलिस ने द्वारका से तीन नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। तीनों नागरिकों को गिरफ्तारी के बाद डिटेंशन सेंटर में भेजा गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
दिल्ली पुलिस ने द्वारका से तीन नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया।
वैध दस्तावेजों के बिना भारत में तय समय से अधिक रहे।
गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर भेजा गया, पहचान भी की गई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार को द्वारका से नाइजीरिया के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि इन तीनों के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक नाइजीरिया के तीनों नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के भारत में तय समय से ज्यादा समय तक रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर में भेजा गया है।
तीनों नागरिकों की हुई पहचान
पुलिस ने नाइजीरिया के इन तीनों नागरिकों की पहचान बार्थोलोम्यू उवाएबुका इलोएग्बुनम, कोनन ओकोचा (उर्फ कोनन ब्राइस कौसाई) और नदुबुइसी चार्ल्स नवाबुफोर के रूप में की है।
पुलिस ने इन्हें 31 अक्टूबर को वेरिफिकेशन ड्राइव के दौरान गिरफ्तार किया था, क्योंकि इनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले थे।
यह भी पढ़ें- दीवाली की खरीदारी से दिल्ली में लगा जाम, चांदनी चौक और भागीरथ पैलेस में उमड़ी भीड़