विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

13 साल से DA और 4 साल से बोनस अटका, त्योहार पर भी खाली हाथ रहे MCD कर्मचारी; आंदोलन की चेतावनी

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:08 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के उत्तर-पूर्वी जोन के कर्मचारियों को वर्षों से बोनस और महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान नहीं ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों को वर्षों से बोनस का भुगतान नहीं।

  2. कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 2013 से 2026 तक लंबित।

  3. मजदूर यूनियन ने निगम प्रशासन से बकाया भुगतान की मांग की।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। नगर निगम उत्तर-पूर्वी (पूर्व में शाहदरा उत्तरी) जोन में कर्मचारियों को वर्षों से बोनस और महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान नहीं होने से नाराजगी है। आरोप है कि वार्ड संख्या 216 और 217 के कर्मचारियों को वर्ष 2019, 2020 और 2021 का बोनस अब तक नहीं मिला है।

वहीं, वर्ष 2013 से 2026 तक के डीए का भुगतान भी नहीं हुआ है। इसके अलावा वर्ष 2025-26 का बोनस भी कर्मचारियों को नहीं दिया गया। त्योहार में भी राशि भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। इसे लेकर मजदूर कर्मचारी यूनियन ने निगम प्रशासन से बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग की है।

अब तक नहीं हुआ बकाए का भुगतान

जोन के मजदूर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राहुल बोहोत के अनुसार, वार्ड 216 और 217 अप्रैल 2023 में निगम पूर्वी ( पूर्व में शाहदरा दक्षिणी) जोन से उत्तर-पूर्वी ( पूर्व में शाहदरा उत्तरी) जोन में स्थानांतरित हुए थे। इसके बाद भी इन वार्डों के कर्मचारियों के पुराने बकाये का भुगतान नहीं हुआ।

अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश वेद ने उत्तर -पूर्वी जोन के उपायुक्त को पत्र लिखकर बोनस और डीए का भुगतान कराने की मांग की है। यूनियन ने भुगतान में देरी के लिए लेखा विभाग के डीसीए की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए जल्द बकाया दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- एमसीडी राजस्व बढ़ाने के लिए एआई का सहारा, विज्ञापन स्थलों की होगी डिजिटल मैपिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।