ZIM vs BAN: तंजीद हसन की फिफ्टी से जीता बंग्लादेश, आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को चटाई धूल
तंजीद हसन तमीम (94) और सौम्य सरकार (69) के बीच 166 गेंदों पर 151 रन की साझेदारी हुई।

बांग्लादेश ने जीता मैच
HighLights
7 विकेट से जीती बांग्लादेश टीम
तंजीद हसन ने बनाए 94 रन
सौम्य सरकार ने लगाई फिफ्टी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तंजीद हसन तमीम (94) और सौम्य सरकार (69) के बीच 166 गेंदों पर 151 रन की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप की बदौलत बांग्लादेश ने 3 वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में शनिवार को जिम्बाब्वे को 7 विकेट से धूल चटाई। शुरुआती 2 वनडे जीतकर जिम्बाब्वे पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका था।
199 रन बनाए थे
तीसरे वनडे की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे टीम 48.1 ओवर में 199 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बांग्लादेश ने 36 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया।
इस्लाम ने चटकाए 4 विकेट
जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। मिडिल ऑर्डर में वेस्ली मधेवेरे ने और 8वें नंबर पर उतरे ब्रैड इवांस ने अर्धशतक लगाकर जिम्बाब्वे की लाज बचाई। वेस्ली ने 74 गेंदों का सामना किया और 75 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं वेस्ली ने 43 गेंदों पर 50 रन जड़े। बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम को 4 सफलताएं मिलीं। वहीं तनवीर इस्लाम और तास्किन अहमद के खाते में 2-2 विकेट आए।
जीत पर लगा दी मुहर
200 रन चेज करने उतरी बांग्लादेश को तंजीद हसन तमीम और सौम्य सरकार ने दमदार शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट लिए 166 गेंदों पर 151 रन की साझेदारी हुई। इससे ही बांग्लादेश की जीत पर मुहर लग गई। तंजीद ने 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 101 गेंदों पर 94 रन बनाए। वहीं सरकार ने 82 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। नजमुल हुसैन शांतो 18 रन बनाकर नाबाद रहे।
Bangladesh won by 7 wickets
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) July 11, 2026
Zimbabwe 🆚 Bangladesh
3rd ODI | 11th July, 2026 | 1:30 PM (BST)
Harare, Zimbabwe#BCB #Tigers #Bangladesh #Cricket #Zimbabwe pic.twitter.com/VfE9534h8o
यह भी पढ़ें- ZIM vs BAN 2nd ODI: बेन करन का शतकीय प्रहार, बांग्लादेश को रौंदकर जिम्बाब्वे ने जीती सीरीज
