विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ZIM vs BAN: बेन करन ने शतक लगाकर किया बड़ा 'चमत्कार', बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए बनाया अनोखा 'वर्ल्ड' रिकॉर्ड

Published: Thu, 09 Jul 2026 06:27 PM (IST)

जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज बेन करन ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बेन करन (फोटो: जिम्बाब्वे क्रिकेट)

बेन करन (फोटो: जिम्बाब्वे क्रिकेट)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में हरारे में खेलते हुए बेन करन ने शतक लगाया। इस सेंचुरी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। करन ने शतक लगाकर जिम्बाब्वे की टीम को सम्मनजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया। बता दें कि उनके छोटे भाई सैम करन इंग्लैंड के लिए खेलते हैं लेकिन बेन जिम्बाब्वे के लिए खेल रहे हैं।

जिम्बाब्वे के लिए बेन करन टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में ओपनिंग करते हुए शतक लगाया। जिम्बाब्वे की टीम एक समय मुश्किल में थी और उन्होंने 66 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उन्होंने पारी को संभाला और शतक लगातार टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वे 50 ओवरों तक बल्लेबाजी करते रहे और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

बेन करन ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच हरारे में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसके पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने जीत हासिल की, जो एक लो-स्कोरिंग मुकाबला रहा था। इसके बाद दूसरे मैच में टीम मुश्किल में दिखाई दे रही थी और संकटमोचक बनकर बेन करन आए। उन्होंने 135 गेंदों पर नाबाद 111 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके निकले। ये उनके वनडे करियर का दूसरा शतक था। इसी के साथ वे जिम्बाब्वे के 9वें ऐसे ओपनर बन गए हैं, जो वनडे में 50 ओवर तक नाबाद रहे हैं। इस लिस्ट में एंडी फ्लावर जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है।

जिम्बाब्वे के लिए 50 ओवर तक बल्लेबाजी करने वाले ओपनर-

  • एंडी फ्लावर बनाम श्रीलंका, 1992
  • ग्रांट फ्लावर बनाम इंग्लैंड, 1994
  • नील जॉनसन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1999
  • एलेस्टर कैंपबेल बनाम भारत, 2000
  • क्रैग विशार्ट बनाम नामीबिया, 2003
  • हैमिल्टन मसाकजादा बनाम केन्या, 2009
  • ब्रैंडन टेलर बनाम साउथ अफ्रीका, 2010
  • ब्रायन बेनेट बनाम आयरलैंड, 2025
  • बेन करन बनाम बांग्लादेश, 2026

ब्रैड इवांस का अर्धशतक

करन के शतक के अलावा ब्रैड इवांस ने भी कमाल की पारी खेली। उन्होंने अंतिम ओवरों में कुछ बड़े शॉट्स लगाए और 38 गेंदों पर नाबाद 58 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी पारी की वजह से ही मेजबान जिम्बाब्वे ने 247 रनों का स्कोर बनाया।

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ गेंदबाजों ने खोज निकाला 'ब्रह्मास्त्र', इंग्लैंड में फ्लॉप होने की सबसे बड़ी वजह आई सामने

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर पर बहन श्रेष्ठा का बड़ा बयान, भाई की कप्तानी को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी