विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ZIM vs BAN: बांग्लादेश ने बेहद रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराया, T20I सीरीज को भी किया अपने नाम

Published: Sun, 19 Jul 2026 10:08 PM (IST)

बांग्लादेश ने बुलावायो में जिम्बाब्वे को हराकर तीसरा टी20 मैच और सीरीज अपने नाम कर ली। तंजीद हसन के अर्धशतक ...और पढ़ें

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेले गए तीसरे टी20 मैच में बांग्लादेश ने जीत हासिल कर ली। इसी के साथ मेजबान टीम ने सीरीज को भी अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश को इस दौरे पर अब तक एकमात्र टेस्ट मैच और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, बांग्लादेशी टीम ने टी20 सीरीज में जीत के साथ दौरे का अंत अच्छी यादों के साथ किया है।

दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। बांग्लादेश ने टी20 सीरीज में जबरदस्त वापसी की है क्योंकि टेस्ट और वनडे सीरीज में हार के बाद पहले टी20 मैच में भी शिकस्त मिली थी। ऐसे में उन्होंने सीरीज में वापसी की और आखिरी दो मैचों में जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम कर लिया।

डायोन मायर्स की कमाल की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी मैच में कुछ खास नहीं कर सकी। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। जिम्बाब्वे की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और 6 रनों पर ही पहला विकेट गंवा दिया था। टीम के लिए 9 बल्लेबाज बैटिंग करने के लिए आए और सिर्फ दो बैटर्स ही दहाई का आंकड़ा छू सके। सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 38 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। डायोन मायर्स ने कमाल की बैटिंग की और 53 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले।

तंजीद हसन का अर्धशतक

144 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने कमाल की बैटिंग की। उन्होंने अर्धशतक लगाया और 58 गेंदों पर नाबाद 66 रनों की पारी खेली। उनके अर्धशतक के दम पर ही बांग्लादेशी टीम ने मुकाबले में जीत हासिल की और सीरीज को भी अपने नाम कर लिया।

आखिरी ओवर का रोमांच

मुकाबले के आखिरी ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी और मेजबानों की जीत आसान लग रही थी। हालांकि, दो विकेट गिरने की वजह से मैच रोमांचक हो गया। आखिरी ओवर में ब्रैड इवांस की पहली गेंद पर तंजीद हसन ने एक रन ले लिया। इसके बाद लगातार दो गेंदों पर दो विकेट गिरे और बांग्लादेश को जीत के लिए 3 गेंदों पर 4 रन चाहिए था। तंजीद, जो अर्धशतक लगा चुके थे, वे दूसरे छोर पर थे। हालांकि, चौथी गेंद पर मेहदी हसन ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। बांग्लादेश ने मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें- Ben Duckett ने लॉर्ड्स में शतक जड़कर रचा इतिहास, विव रिचर्ड्स का 47 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: गुरनूर बराड़ के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, अंग्रेजों ने लॉर्ड्स में की जमकर कुटाई