विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ENG: गुरनूर बराड़ के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, अंग्रेजों ने लॉर्ड्स में की जमकर कुटाई

Published: Sun, 19 Jul 2026 09:11 PM (IST)

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने लॉर्ड्स में भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर हल्ला बोल दिया। गुरनूर बराड़ के खिलाफ 97 रन ...और पढ़ें

गुरनूर बराड़

गुरनूर बराड़

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले तीसरे वनडे मैच के दौरान भारत के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बराड़ की इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी निराशाजनक रही। उन्होंने अपने 10 ओवरों के स्पेल में 97 रन लुटाए। इसी के साथ उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

बराड़ भारत के लिए वनडे में सबसे महंगा स्पेल डालने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा इंग्लैंड में उनके नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने इस मामले में दिग्गज तेज गेंदबाज भुनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा है। इसके अलावा लॉर्ड्स के मैदान पर उनका ये सबसे महंगा स्पेल है। उन्होंने 51 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है।

गुरनूर बराड़ के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

बराड़ भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे महंगा स्पेल डालने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 97 रन लुटाए और कोई विकेट हासिल नहीं किया। इस मामले में पहले स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1 विकेट लेकर 106 रन खर्च किए थे। ये भारत के वनडे इतिहास का सबसे महंगा स्पेल है और बराड़ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारत के लिए सबसे महंगा स्पेल (वनडे)-

  • भुवनेश्व कुमार - 1/106 (10 ओवर) बनाम साउथ अफ्रीका, वानखेड़े स्टेडियम, 2015
  • विनय कुमार - 1/102 (9 ओवर) बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, 2013
  • गुरनूर बराड़ - 0/97 (10 ओवर) बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 2026
  • भुवनेश्व कुमार - 1/92 (10 ओवर) बनाम न्यूजीलैंड, कानपुर, 2017

बराड़ के नाम एक और अनचाहा रिकॉर्ड

बराड़ के खिलाफ अंग्रजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और इसी वजह से वे बड़ा स्कोर बना सके। इसी के साथ बराड़ के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बराड़ द्वारा ये इंग्लैंड में डाला गया सबसे महंगा स्पेल है। इससे पहले किसी भी भारतीय गेंदबाज ने अपने स्पेल में इंग्लैंड में गेंदबाजी करते हुए 97 रन नहीं खर्चे थे।

बराड़ लॉर्ड्स के मैदान पर भी सबस महंगा स्पेल डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। लॉर्ड्स में इससे पहले सबसे महंगा स्पेल डालने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व तेज गेंदबाज कर्षण घावरी के नाम पर दर्ज था। उन्होंने 1975 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 11 ओवरों में 81 रन खर्चे थे।

यह भी पढ़ें- India vs England 3rd ODI LIVE Score: शुभमन गिल की लॉर्ड्स में कप्तानी पारी, रोहित ने भी जमाया 'रंग'

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ बदल दिया वनडे क्रिकेट का इतिहास, बना डाला अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड